Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन की हेल्थ अपडेट आई, अस्पताल ने बताया कैसा है सिंगर; करनी होगी अब ये सर्जरी
न
स
सिंगर पवनदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप पुत्र सुरेश राजन भारतीय गायन रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता हैं।

1 of 6
सड़क हादसे में घायल पवनदीप राजन – फोटो : संवाद
सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की पहली हेल्थ अपडेट सामने आ गई है। उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। उनके कई फ्रैक्चर हैं। फिलहाल वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। हमारी क्लिनिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान कर रही है।
