Spread the love

OTT: ‘भूल चूक माफ’ से पहले ये फिल्में सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज की गईं, यहां देखिए लिस्ट ‘

OTT Release Movies List: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज के एक दिन पहले ही इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने का फैसला लिया गया। इससे पहले भी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं, लेकिन उन्हें ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया। देखते हैं लिस्ट…
 
Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

1 of 10

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्में – फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। आठ मई को इसका प्रेस मीट था, इससे ठीक पहले ही निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने की घोषणा कर दी। 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म अब एक हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। 
पहले भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी हैं, जिसमें ज्यादातर कोविड-19 के समय की हैं। देखते हैं लिस्ट…विज्ञापन

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

2 of 10

गुलाबो सिताबो – फोटो : यूट्यूब

गुलाबो सिताबो
फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया गया। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

3 of 10

गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल – फोटो : यूट्यूब

गुंजन सक्सेना
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पहली महिला IAF पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी गुंजन के पिता की भूमिका में हैं।

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

4 of 10

दिल बेचारा – फोटो : इंस्टाग्राम: Sanjana Sanghi

दिल बेचारा
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ अभिनेता के मौत के बाद 24 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया था।विज्ञापन

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

5 of 10

सड़क 2 – फोटो : एक्स @aliaa08

सड़क 2
आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की ‘सड़क 2’ को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। 20 साल बाद उन्होंने इस फिल्म से निर्देशन में वापसी की थी। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो  बन गया था।

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

6 of 10

लक्ष्मी – फोटो : एक्स@akshaykumar

लक्ष्मी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ तेलुगु फिल्म कंचना की हिंदी रीमेक थी। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने लीड रोल निभाया है। कथित तौर पर एक विशेष समूह द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बाद मिली धमकियों की वजह से इसका शीर्षक बदल दिया गया था। 

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

7 of 10

लूडो – फोटो : सोशल मीडिया

लूडो
‘लूडो’ फिल्म पहले अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन यह 12 नवंबर 2020 को रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ, पियरले माने, पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार हैं।

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

8 of 10

खाली पीली – फोटो : imdb

खाली पीली
खाली पीली में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 2 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

9 of 10

खुदा हाफिज – फोटो : यूट्यूब

खुदा हाफिज
विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज भी इस लिस्ट में शामिल है। फारूक कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्युत का किरदार अपनी पत्नी को विदेशी धरती से बचाने के मिशन पर निकलता है। 

Movie releases switched from theaters to ott platform gulabo sitabo gunjan saxena sadak 2 laxmi ludo

10 of 10

कुली नंबर 1 – फोटो : imdb

कुली नंबर 1
वरुण धवन और सारा अली खान की ‘कुली नंबर 1’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। यह फिल्म भी टोटीटी पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1995 में आई इसी नाम की फिल्म की रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *