Spread the love

India-Pakistan Tension: सेना बोली- आतंकियों के अड्डों को तबाह करने में आकाश मिसाइल ने निभाई अहम भूमिका

देश में ही तैयार ‘आकाश’ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने पिछले दिनों पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में अहम भूमिका निभाई है। जिसकी जानकारी आज एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस ब्रीफिंग में दी।

Akash missiles were among weapon systems used by Indian military: Air Marshal AK Bharti.

‘आकाश’ मिसाइल प्रणाली – फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का आज तीसरा दिन है। सीमा पर भले ही शांति हो लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। सोमवार को एक बार फिर भारत की डीजीएमओ ने प्रेस ब्रीफ की है। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की एक किए गए कायराना हमलों की पोल खोल दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले की कोशिशों को रोकने के लिए किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 

स्वदेशी वायु रक्षा हथियारों ने शानदार प्रदर्शन किया
एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि, पाकिस्तान को माकूल जबाव देने के लिए आकाश मिसाइलें भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हथियार प्रणालियों में से एक थीं। इस पूरे घटनाक्रम में एक और मुख्य आकर्षण आकाश प्रणाली जैसे स्वदेशी वायु रक्षा हथियारों का शानदार प्रदर्शन था। हमारी लड़ाई आतंकी ढांचे और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन पाक सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को बढ़ाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *