PM Modi: पीएम मोदी को त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, कहा- यह हमारे विशेष संबंधों की गहराई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 04 Jul 2025 09:17 PM IST
सार
PM Modi Trinidad and Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता, भारतीय प्रवासी समुदाय से गहरे जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान मानवीय प्रयासों के लिए दिया गया। बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल पांच देशों के दौरे पर हैं और त्रिनिदाद और टोबैगो की यह दो दिन की यात्रा उनका दूसरा पड़ाव है। वहीं सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा, ‘त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होकर मैं गौरवान्वित हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।’
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=AmarUjalaNews&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1941152136416354462&lang=hi&maxWidth=560px&origin=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fworld%2Fpm-modi-conferred-with-trinidad-and-tobago-s-highest-civilian-honour-news-in-hindi-updates-2025-07-04&sessionId=b2e414fb8e17de1e50144331f536aaab1bd82481&siteScreenName=AmarUjalaNews&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
यह भी पढ़ें – PM Modi: ‘एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..’, कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए पीएम मोदी
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=AmarUjalaNews&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7Im

पीएम मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने गुरुवार को इस सम्मान की घोषणा की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को दोनों देशों के बीच साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा है। साथ ही यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वर्ष 1999 के बाद इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
