26 January Outfit Ideas: तिरंगा फहराने से पहले खुद हों तैयार, पुरुषों और महिलाओं के लिए फैशन टिप्स

Spread the love



सार
Tricolor Dress Ideas For Republic Day: अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको महिलाओं से लेकर पुरुषों के लिए भी कुछ फैशन आइडिया देंगे।
tips to get ready for republic day 2026 for women and men
तिरंगा फहराने से पहले खुद हों तैयार – फोटो : instagram
Tricolor Dress Ideas For Republic Day: तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। जब हम तिरंगा फहराने जाते हैं, तो हमारा पहनावा भी उसी गर्व और गरिमा को दर्शाना चाहिए। आज के दौर में देशभक्ति और फैशन साथ-साथ चलते हैं।

चाहे आप स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस, सही आउटफिट न सिर्फ आपको आत्मविश्वास देता है बल्कि आपकी तस्वीरों और पब्लिक अपीयरेंस को भी खास बनाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए तिरंगे के रंगों में स्टाइलिश दिखना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

खादी से लेकर इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न लुक तक, हर किसी के लिए फैशन के कई विकल्प मौजूद हैं। तिरंगा फहराने से पहले अगर आप खुद को स्टाइलिश तरीके से तैयार करते हैं, तो यह आपके देशप्रेम को और भी खूबसूरत अंदाज़ में पेश करता है।

विज्ञापन

tips to get ready for republic day 2026 for women and men
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स – फोटो : instagram
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स
तिरंगा फहराने के मौके पर पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा हमेशा एक क्लासिक विकल्प रहता है।
इसके साथ तिरंगा स्टोल या खादी कुर्ता पहनकर लुक को देशभक्ति टच दिया जा सकता है।
अगर आप थोड़ा फॉर्मल और एलिगेंट दिखना चाहते हैं तो कुर्ते के ऊपर नेहरू जैकेट भी पहन सकते हैं।

tips to get ready for republic day 2026 for women and men
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स – फोटो : instagram
ये आउटफिट भी देख सकते हैं
वेस्टर्न लुक पसंद करने वालों के लिए व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस का कॉम्बिनेशन बेहद साफ-सुथरा और ट्रेंडी लगता है
ऑरेंज या ग्रीन कलर की पॉकेट स्क्वायर या छोटा सा तिरंगा बैज इस लुक को खास बना देता है। ( अमर उजाला से साभार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *