Kerala: केरल में एसएफआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल पर लगाया विश्वविद्यालयों का भगवाकरण करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Tue, 08 Jul 2025 03:13 PM IST
सार
केरल में हाल ही में राजभवन और राज्य सरकार के बीच सत्ता संघर्ष बढ़ गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यभर के विवि में प्रदर्शन किया।

विवि में प्रदर्शन करते छात्र। – फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विस्तार
केरल में मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालयों की ओर मार्च किया। उन्होंने कन्नूर विश्वविद्यालय के बाहर विवि के कुलाधिपति और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ नारेबाजी की।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=AmarUjalaNews&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1942497342890090583&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fdemonstration-of-sfi-workers-in-kerala-accused-the-governor-of-saffronizing-universities-2025-07-08&sessionId=df92e4d4cb2bfd9203f73c285da5a07d4aa1b128&siteScreenName=AmarUjalaNews&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
ये भी पढ़ें: ‘खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल’, भाजपा की मांग- माफी मांगें
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यपाल संघ परिवार के प्रभाव में उच्च शिक्षा संस्थानों का भगवाकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने विवि में घुस रहे कार्यकर्ताओं को पानी की बौछार करके रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय तक पहुंचने में कामयाब रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
मलप्पुरम जिले के कालीकट विश्वविद्यालय में मार्च के दौरान पुलिस और छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। केरल विश्वविद्यालय में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़ दिए और कार्यालय परिसर में घुस गए। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय भवन के अंदर खड़े होकर राज्यपाल और कुलपति मोहनन कुन्नुमल के खिलाफ नारेबाजी की।
