अ
स
राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली है। पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर तैरती एक बोरी से सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली है। पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर तैरती एक बोरी से सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। इलाके में हड़कंप मच गया। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री स्थित एक पत्थर खदान के गड्ढे में लोगों को पानी के ऊपर एक बोरी तैरती दिखाई दी। बोरी से तेज बदबू आ रही थी। ऐसे में ग्रामीणों को शक हुआ। लोगों ने इसकी इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पानी से बोरी को बाहर निकाला गया। बोरी खोलने पर लोग चौंक गए।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में जब बोरी को खोला गया, तो अंदर से एक युवक की लाश मिली। लाश पूरी तरह से सड़ी-गली थी। तेज बदबू आने लगी। पुलिस के मुताबिक, शव को कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक की हत्या कर उसकी लाश को बोरी में भरकर पानी में फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।विज्ञापन (अमर उजाला से साभार)
ये भी पढ़ें…
Kanpur News: रिंद नदी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Auraiya News: बोरी में भरकर युवक का शव फेंकने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sidhi News: गोपद नदी किनारे बोरे में मिली युवक की लाश, चार-पांच दिन पहले हत्या की आशंका, जांच शुरू

रायगढ़: नदी में अज्ञात की लाश मिलने से सनसनी, वहीं टेंट हाउस में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

