केरला समाजम की नई कार्यकारिणी गठित ।

Spread the love

भिलाई ।केरला समाजम दुर्ग भिलाई का चुनाव 20 जुलाई 2025 को सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ ।इस बार पुरानी कार्यकारिणी को ही तीसरी बार के लिये मनोनीत किया गया ।सर्वसम्मति से पारित इस नई कार्यकारिणी में बी के मोहम्मद को अध्यक्ष पद पर ,विजय कुमार को उपाध्यक्ष, G वर्गीस महासचिव ,डॉक्टर अनीता शंकर उपाध्यक्ष आर्ट एंड कल्चरल, बीनू जॉन को कोषाध्यक्ष ,मधु नायर को सचिव समाजम, श्रीमती शानू मोहन सचिव आर्ट एंड कल्चरर, C M अब्दुल सत्तार को संयुक्त कोषाध्यक्ष ,के रूप में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस अवसर समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज के अध्यक्ष वी के मोहम्मद के नेतृत्व में समाज के हित के लिए अच्छे-अच्छे कार्य करने के प्रति उम्मीद जताई गई है।बीके मोहम्मद एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं उनके कार्य क्षेत्र भी काफी विस्तार में है। समाज के सहस्यो ने Vk मोहम्मद के नेतृत्व में समाज के हित में और भी अच्छे-अच्छे कार्यो को अंजाम देते हुए केरला समाजम की पहचान को और निखारने की उम्मीद जताई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *