August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ? पढ़ें मासिक राशिफल

Spread the love

विज्ञापन

August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों और सितारों की चाल का सभी 12 राशियों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं अगस्त माह का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

मासिक राशिफल अगस्त 2025 – फोटो : अमर उजाला

August Monthly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार अगस्त माह की शुरुआत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को चित्रा नक्षत्र में होगी और इसका समापन ज्येष्ठ नक्षत्र के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होगा। ग्रहों को गोचर और चाल के आधार पर अगस्त का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। इस माह में बुध की चाल में बदलाव और राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा वहीं दूसरी तरफ इस माह सूर्य सिंह राशि में होंगे और शुक्र कर्क राशि में परिवर्तन करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार अगस्त माह में कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे नौकरी और कारोबार में खूब तरक्की होगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना अच्छा नहीं जाएगा। अगस्त माह में शुरुआती दिनों में बुध की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्र अगस्त के महीने में मिथुन और कर्क राशि में विराजमान होंगे। फिर बुध कर्क और सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में होंगे। भूमिपुत्र मंगल कन्या राशि में विराजमान होंगे। वहीं राहु कुंभ राशि मेंऔर केतु सिंह राशि में विराजमान होंगे। आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि तक का अगस्त महीने का मासिक राशिफल। 
विज्ञापन

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
(अग्नि तत्व, स्वामी: मंगल)
उत्साही, तेज, लीडरशिप वाले पर स्वभाव में जल्दी प्रतिक्रिया करने वाले। मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है।

मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने की शुरुआत शुभ साबित होगी और यह शुभता लगभग दो सप्ताह तक बनी रहेगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप बीते कुछ दिनों से भूमि-भवन, करियर-कारोबार आदि को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपको इस दौरान उन समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाबी मिलेगी। घर परिवार के सदस्यों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान लव लाइफ कूल तरीके से चलती रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों का मनचाहे व्यक्ति के साथ मेल-मिलाप हो सकता है।

उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। माह के मध्य का समय औसत फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपको सेहत, संबंध और धन तीनों का विशेष ख्याल रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अगस्त महीने के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।

इस दौरान किसी भी योजना में सोच-समझ कर निवेश करें अथवा आपका पैसा फंस सकता है। करियर और कारोबार में अपने कंपटीटर के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। विशेष रूप से खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और नित्य अपनी कुल देवी या देवता की उपासना करें।

Lucky Zodiac Sign: यह सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
(पृथ्वी तत्व, स्वामी: शुक्र)
स्थिर, विलासप्रिय और व्यवहारिक। शुक्र भौतिक सुख, प्रेम और कला का कारक है।

वृष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। इस पूरे महीने आपके जिंदगी में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि इस महीने आपको सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा। तमाम तरह की कठिन परिस्थितियों के बीच अपने धैर्य और विवेक को बनाए रखना होगा।

नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में योजना बना रहे हैं तो आपको इस संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिस्थितियां अनुकूल न होने पर इस योजना को टालना बेहतर रहेगा। इस माह शेयर, सट्टा आदि से पूरी तरह से दूरी बनाए रखें और शॉर्टकट तरीके से धन कमाने की भूलकर भी न सोचें।

माह के उत्तरार्ध में अचानक से आपकी जिम्मेदारियों अथवा कार्य में बदलाव हो सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृष राशि के जातकों को इस माह कई बार खुद से समझौता करना पड़ सकता है। कुछेक मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात रखने में मुश्किलें आ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
(वायु तत्व, स्वामी: बुध)
चंचल, बुद्धिमान, संवादप्रिय। बुध तर्क, संचार और व्यापार का ग्रह है।

अगस्त महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो मिथुन राशि के जातकों के लिए पूरा महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपना बेहतर आउटपुट देंगे। सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से पर्याप्त सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस माह आपका विरोधी पक्ष कमजोर होगा। उनके द्वारा किये सारे षडयंत्र विफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

माह के मध्य का समय संपत्ति के क्रय और विक्रय की दृष्टि से शुभ रहेगा। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय करेंगे। माह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम और प्रयास के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामले फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की बड़ी उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने से सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के तरह से पूर्ण सहयोग और समर्थन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाकर गणेशाष्टकम् का पाठ करें।विज्ञापन

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
(जल तत्व, स्वामी: चंद्रमा)

संवेदनशील, पोषण देने वाले, घरेलू। चंद्रमा भावनाओं और मन का कारक है।

कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको कुछ संघर्ष के बाद ही लाभ और सफलता प्राप्त मिल पाएगी। इस दौरान आपको अपने अहम और क्रोध पर काबू पाते हुए लोगों के साथ विनम्रता के साथ पेश आना होगा। ध्यान रहे कि इस माह आपकी वाणी और व्यवहार से न सिर्फ काम बन सकते हैं बल्कि बिगड़ भी सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को अगस्त महीने के पूर्वार्ध में उन लोगों से बचने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर गलत दिशा में भटकाने की कोशिश में लगे रहते हैं। प्रेम संबंध हो या फिर पारिवारिक संबंध दूसरों की आलोचना से बचें और लोगों की झूठी बातों में आने से बचें।

माह के दूसरे सप्ताह में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी। माह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। इन सौदों से आपको मनचाहा लाभ भी होगा।

कारोबार में मनचाहे लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी तमाम व्यस्तता के बीच संतान और जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा। उसकी भावनाओं का आदर करने पर ही वैवाहिक जीवन में सुख-सामंजस्य बना रहेगा।  

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर लिंगाष्टकं का पाठ करें।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
(अग्नि तत्व, स्वामी: सूर्य)

आत्मविश्वासी, प्रभावशाली, नेतृत्वकर्ता। सूर्य आत्मबल और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फलदायी है। माह की शुरुआत में खर्च और लाभ दोनों ही बराबर की स्थिति में देखने को मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस दौरान कुछेक विघ्न और बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी। माह के दूसरे सप्ताह में व्यवसाय में उतार-चढ़ाव और कुछेक परेशानियां बनी रह सकती हैं। इस दौरान आपको बाजार में आई मंदी के साथ अपने कंपटीटर से भी जूझना पड़ सकता है।

माह के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ कुछेक बातों को लेकर तनाव हो सकता है। माह के मध्य में प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य संबंध अपने पार्टनर पर अपनी इच्छाओं को थोपने या फिर उस पर हावी होने से बचें। प्रियजनों के साथ बातचीत के दौरान शालीनता और शब्दों की मर्यादा बनाए रखना उचित रहेगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। इस दौरान संबंध के साथ सेहत को भी मेंटेन रखना आपके लिए चुनौती भरा रहेगा।

कोई पुरानी दोबारा उभरने या फिर मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचते हुए अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहना होगा। अगस्त महीने का आखिरी सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की उपासना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
(पृथ्वी तत्व, स्वामी: बुध)

विश्लेषणात्मक, जिम्मेदार, व्यवहारिक। बुध व्यवस्थित सोच और संवाद का कारक है।

कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह का कुछ समय छोड़ दें तो पूरा महीना सुख-सौभाग्य लिए रहने वाला है। अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी लेकिन लाभकारक साबित होगी। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और करियर-कारोबार को प्रगति एवं लाभ दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संगी-साथी और शुभचिंतकों का साथ, सहयोग और समर्थन बना रहेगा।

अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में मांगलिक-धार्मिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर वहां पर अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके लिए अगस्त का महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दिशा में किए गये आपके प्रयास सफल होंगे।

कन्या राशि के जातकों को अगस्त के चौथे सप्ताह में अपनी सेहत और संबंध आदि को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस दौरान छात्र वर्ग का पढ़ाई से उचट सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
(वायु तत्व, स्वामी: शुक्र)

संतुलनप्रिय, कलाप्रेमी, सहयोगी। शुक्र प्रेम, सौंदर्य और संबंधों का स्वामी।

तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना जीवन में नए अवसरों और धन लाभ लेकर आने वाला है। इस माह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिससे आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और आत्मीयजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

माह के दूसरे सप्ताह में आप शुभ कार्यों अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करेंगे। इस दौरान कोई बड़ी मनोकामना पूरे होने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार के चलते लोगों के बीच आपका आकर्षण बढ़ेगा। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। माह के तीसरे सप्ताह में आपको अपनी सेहत और संपत्ति आदि को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

इस दौरान अपने खानपान पर ध्यान रखें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को इग्नोर न करें। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और जल्द ही आप स्वस्थ होकर दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में जुट जाएंगे। तुला राशि के जातकों का इस माह अपने लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन लगाकर करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
(जल तत्व, स्वामी: मंगल)

रहस्यमयी, गहरे विचारों वाले, तीव्र इच्छा शक्ति वाले। मंगल पराक्रम और जुनून का कारक।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीने की शुरुआत थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली है। इस माह कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थितियों से आपको गुजरना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम थोड़ी अड़चनों या फिर कहें भागदौड़ के बाद ही पूरे होंगे। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर की तरफ से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। ऐसी स्थिति में आपको किसी काम का बीड़ा अपने दम पर ही उठाना होगा।

इस दौरान किसी के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के जातकों अगस्त माह के पूर्वार्द्ध में करियर और कारोबार को लेकर भाग्य और दूसरों के भरोसे रहने की गलती नहीं करनी है। माह के मध्य में आपको तमाम तरह की परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन इस दौरान भी आपको लापरवाह होने से बचना होगा। विशेष रूप से अपने घर-परिवार के सदस्यों का विशेष ख्याल रखना होगा।

करियर-कारोबार की दृष्टि से   उत्तरार्ध का समय आपके पक्ष में रह सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी माह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ पैदा हुए मतभेद दूर होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थान पर जाने के योग बनेंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
(अग्नि तत्व, स्वामी: बृहस्पति)

आध्यात्मिक, खुला सोचने वाले, न्यायप्रिय। गुरु ज्ञान, धर्म और विकास का प्रतीक है।

धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने का पूर्वार्ध शुभता और और सौभाग्य लिए रहने वाली है। ऐसे में माह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी हुई दिखाई पड़ेगी। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। यदि करियर-कारोबार को लेकर कहीं कोई मामला अटका हुआ था तो उसमें आ रही सभी अड़चनें किसी व्यक्ति विशेष की मदद से दूर हो जाएगी। किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है अथवा बड़ा पद सौंपा जा सकता है। हालांकि बड़े पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी को निभाने की चुनौती भी आपके सामने बनी रहेगी। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।

व्यवसाय में मनचाहा लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धनु राशि के जातकों को माह के मध्य में किसी भी क्षेत्र से जुड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लेना होगा। इस दौरान आपको अपनी जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करनी होगी। सोचे हुए कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत रहेगी।

माह के उत्तरार्ध में आपको शासकीय अथवा विभागीय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। प्रेम संबंध और दांपत्य संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
(पृथ्वी तत्व, स्वामी: शनि)

परिश्रमी, अनुशासित, लक्ष्य केंद्रित। शनि कर्म, न्याय और सब्र का ग्रह है।

मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने कार्य को समयबद्ध तरीके से करना होगा, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपको सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी अन्यथा उसके चलते आपका करियर और कारोबार दोनों प्रभावित हो सकता है। मकर राशि के जातकों को घर और बाहर दोनों जगह अधिक तर्क-वितर्क करने से बचना होगा। साथ ही साथ चुनौतियों के सामने घुटने टेकने की बजाय उन्हें स्वीकार करना होगा।

माह के पूर्वार्द्ध में अपना आत्मविश्वास किसी भी सूरत में कम न होने दें तथा अपनी शक्ति, ऊर्जा, धन और समय का सदुपयोग करें। माह के मध्य में आप अपनी वाणी और कौशल की बदौलत अटके हुए कार्य को पूरा कर सकते हैं। यदि आप इस दौरान बगैर शार्टकट लिए हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है। हालांकि जोश में आकर होश खोने से भी बचना होगा।

माह के उत्तरार्ध का समय कला, लेखन और मीडिया जगत से जुड़े लोगों लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने की गलती न करें। खट्टी-मीठी तकरार के बीच दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
(वायु तत्व, स्वामी: शनि)

स्वतंत्र विचारों वाले, सुधारवादी, मानवतावादी। शनि जिम्मेदारी और परिपक्वता का प्रतीक।

कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। हालांकि माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप अपने विरोधियों को शिकस्त देते हुए प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर आउटपुट देने में कामयाब होंगे। शुभचिंतकों की मदद से आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। आपकी ताकत और मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके निर्णय और काम का लोहा मानेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

माह के दूसरे सप्ताह में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज को लेकर आपाधापी का माहौल रहेगा। घरेलू मामलों को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। माह के मध्य से आपकी स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। इस दौरान आपको नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी भी चीज के लिए शॉर्टकट न लें अन्यथा धन और मान हानि संभव है।

इस दौरान मेहनत से जी न चुराएं और अपने कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं अथवा कारोबार में निवेश न करें। धन का लेनदेन करते समय सतर्क रहें और किसी को सोच-समझ कर पैसा उधार दें। लव लाइफ और दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने का प्रयास न करें, बल्कि उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Monthly Horoscope August 2025 Future Predictions Lucky Zodiac Signs Masik Rashifal Bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल – फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
(जल तत्व, स्वामी: बृहस्पति)

दयालु, भावनात्मक, रचनात्मक। गुरु करुणा, उच्च सोच और विस्तार का स्वामी।

मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको किसी भी अवसर अथवा व्यक्ति को छोटा समझने की भूल करने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। इस दौरान जोश में आकर कोई ऐसी जिम्मेदारी न उठाए, जिसे निभाने के लिए बाद में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े। मीन राशि के लोगों को आत्मीय लोगों के साथ उचित बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ अपने धन का प्रबंधन करके भी चलना होगा।

इस माह आप उतने ही पैर फैलाएं, जितनी आपकी चादर है, अन्यथा माह के अंत तक आपको दूसरों से धन उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। मीन राशि के जातकों को करियर हो या कारोबार इस माह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इसी प्रकार नये मित्रों के कारण पुराने मित्रों और शुभचिंतकों की उपेक्षा करने से भी बचना होगा। आपको यह बात अच्छी तरह से समझना होगा कि नदी नाव संजोग है। इसलिए आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए चलना उचित रहेगा।

माह के उत्तरार्ध में मीन राशि के जातक सफलता के अभिमान में ऐसे शब्द का प्रयोग न करें, जिससे किसी की भावनाएँ आहत हों। तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में महत्वपूर्ण चीजें और आत्मीय रिश्ते पीछे न छूट जाएं, इसका आपको ख्याल रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहे, इसके लिए अपनी व्यस्तता के बीच अपने जीवनसाथी की खुशियों के लिए समय अवश्य निकालें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें

ये भी पढ़ें…

shukra gochar in august 2025 impact on zodiac sign know august horoscope

Horoscope: अगस्त में चार बार बदलेगी शुक्र की चाल, इन राशि वालों को करियर में मिलेगी मनचाही सफलता

Surya Gochar in August Sun Transit Impact On Zodiac Sign horoscope Prediction in Hindi

Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 22 July: इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन लाभ के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग

August Grah Gochar 2025 Impact on Zodiac Sign Lucky Rashi in August Month

August Grah Gochar: अगस्त के ग्रहों का गोचर बदलेगा किस्मत, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 19 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 19 July: इन चार राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *