भिलाई के प्रसिद्ध बिल्डर अजय चौहान ने रामनगर मुक्तिधाम की सौंदर्य करण के लिए 10 करोड़ रुपए दान दिए !

Spread the love

भिलाई । 18 अगस्त 2025 ( पी.मोहन) छत्तीसगढ़ के चोटी के बिल्डर अजय चौहान दानदाताओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई है ।छत्तीसगढ़ भिलाई के रामनगर स्थित मुक्तिधाम की सौंदर्यकरण के लिए 10 करोड रुपए दान देकर एक सामाजिक दायित्व का हिस्सा बना ‘ ।अजय चौहान जी ने एक मुलाकात में बताया कि जमशेदपुर टाटा जैसे देश के प्रसिद्ध उद्योगपति जब अपनी पूरी प्रॉपर्टी इस देश की विकास में लगा सकते हैं ,तो मैं क्यों नहीं लग लगा सकता । मैं टाटा बि बिड़ला के मुकाबले में मैं कुछ भी नहीं हूं । लेकिन अपनी कमाई के कुछ अंश भिलाई के विकास में लगाता हूँ तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है ।वैसे भिलाई में कई उद्योगपति है जिन्हें भिलाई ने बहुत कुछ दिया है और हजारों लोगों को को नौकरी भी दिये है जिनसे हजारों परिवार का पालन पोषण भी हो रहा है ।मेरे मन में विचार आया कि धम दौलत ईश्वर ने आपको दिया है और जिस क्षेत्र में रहकर सारी उपलब्धि हासिल की है ।तो उस क्षेत्र विकास के विकास में भी आपका योगदान होना चाहिए ‘ और कमजोर वर्ग की उत्थान में भी कुछ सहयोगात्मक कार्य करना चाहिये । अजय चौहान ने बताया कि वह जहां पहले रहते थे आज भी वही रहते हैं जिस क्षेत्र से वह पनपा और आगे बढ़ा वह आज भी उसी जगह पर रहते हैं उन्होंने हजारों लोगों को रहने लायक मकान बना कर दिये नो प्रॉफिट नो लॉस के तहत ।अगर मैं स्वयं चाहता तो बहुत बड़े मकान बनाकर कहीं और रह सकता था । मेरे घर के ठीक सामने कब्रिस्तान है और आज भी मैं अपने परिवार सहित वहीं पर रहता हूं ।लोग मुझसे पूछते हैं आप अभी भी कब्रिस्तान के सामने ही रहते रहते हैं ? तो मेरा जवाब होता है जिस गरीबी में जिस मकान में मैं आश्रित था जिस मकान ने मुझे जिंदगी के हर सुख दुख का एहसास दिलाता था ,भला उस घर को छोड़कर कहीं और कैसे जा सकता हूँ ।जिस घर में मेरी बचपन की सारी यादें समाई हो ।इसे छोड़ना बहुत बड़ी बेमानी होगी ।अजय चौहान ने बताया कि मुझे बिल्डर बनने के प्रेरणा तब जाएगी जब मैंने देखा कि मेरा स्टील प्लांट के अधिकांश मकान में रहने वाले एम्पलाई का खुद के मकान नहीं हुआ करता था ,और वे मकान बनाने वाली दिक्कतों से वाकिफ थे ।इसलिए मैंने उनके सपनों को साकार करने के लिए हमने मकान बना कर देने की सपना साकार करने की कोशिश की जो अब सरकार होता दिख रहा है मेरी कोशिश है कि हर व्यक्ति का अपना घर हो चाहे उसका साइज कैसा भी हो आखिर अपना घर -घर होता है और घर का सपना हर किसी का होता है .ईश्वर सबके सपने पूरी करें बस इसी उम्मीद को लेकर घर बना रहा हूं ।आगे ईश्वर की जैसी इच्छा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *