Spread the love

Bijapur: नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या की, अब तक 9 शिक्षादूतों को उतार चुके मौत के घाट

Naxalites killed a person in Gangalur area of Bijapur

मृतक का फाइल फोटो – फ

बीजापुर में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। मृतक शिक्षादूत कल्लू ताती गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ था। ग्रामीणों में दहश का माहौल है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल्लू ताती का अपहरण नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटते समय कर लिया था। देर रात उसे मौत के घाट उतार दिया गया। कल्लू ताती बीजापुर के तोड़का गांव के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। इनमें से पांच हत्याएं बीजापुर जिले में और चार सुकमा जिले में हुई हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे इन शिक्षादूतों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंता का विषय बन चुका है। (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *