CG Murder News: कोंडागांव में पति ने की शराबी पत्नी की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

Spread the love

CG Murder News: कोंडागांव में पति ने की शराबी पत्नी की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचाकोंडागांव के धनपुर में प्रेम नेताम ने अपनी पत्नी राजबति की शराब की लत और घर से बाहर रहने की आदत से परेशान होकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। कोंडागांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Husband upset with his wife drinking habit kills her

सांकेतिक तस्वीर – फ

विस्तार

कोंडागांव जिले के धनपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वो शराब की आदि थी। इसके अलावा आये दिन घर से बाहर रहती थी। घटना वाले दिन भी पति जब घर आया तो पत्नी घर में नहीं थी। जिसके बाद पत्नी को मामा के घर से लाने के बाद उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि धनपुर निवासी प्रेम नेताम 26 वर्ष की 9 वर्ष पहले संतुराम पोयाम की बेटी राजबति से विवाह हुआ था। इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी थे। 
विज्ञापन

नौ सितंबर को प्रेम घर आया तो देखा कि पत्नी घर में नहीं थी, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की। घर परिवार से लेकर रिश्तेदारों आदि के यहां पता तलाश शुरू की, जहां मामा पुगागिरोला में अपनी पत्नी को देखने के बाद उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतने में प्रेम का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पत्नी को वहां से लेकर आने के बाद घर में फिर से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।विज्ञापन (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *