ग

भिलाई। pmohan ( mohan media News) नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों पर रुकावट से यात्रियों को परेशानी तो होती है लेकिन मेंटेनेंस भी जरूरी है । इस्ट कोस्ट रेलवे में बहुत सारे अपग्रेडेशन के काम किएजाने पर यह असुविधा हो रही । जिसकी वजह से जनवरी माह में विभिन्न तिथियों में दुर्ग और रायपुर से विशाखापटनम की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस कड़ी में दुर्ग से विशाखापटनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 5, 12 और 19 जनवरी को दुर्ग से सिर्फ रायगढ़ा तक जाएगी और विशाखापटनम से दुर्ग आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रायगढ़ा से वापस लौट जाएगी। 5, 12 और 19 जनवरी को ही विशाखापटनम से रायपुर और रायपुर से विशाखापटनम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और रेलवे ने राजस्व में इजाफा होने की उम्मीद जताई है।
ए


च






