Spread the love

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी पर भगदड़, कई लोगों के मारे जाने की आशंका !

सार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बडा हादसा हो गया है। काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को अचानक भगड़द मच गई। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। 
 

Stampede at Venkateswara swamy temple at Kashibugga in Srikakulam

ब्रेकिंग – फोटो : अ

विस्तार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पोस्ट किया, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना दुखद है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें। 

सीएमओ ने जारी किया बयान
आंध्र प्रदेश  के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबि, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे है। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ( अमर उजाला से साभार)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *