Spread the love

Delhi Blast: फरीदाबाद में ईदगाह के पीछे मिली इकोस्पोर्ट, महिला समेत तीन उतरे… दिल्ली ब्लास्ट में नए खुलासे

सार

जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। जबकि दूसरी कार इकोस्पोर्ट थी, जो अब पकड़ी गई है।

Delhi Car Blast Red colour Eco Sport recovered from Faridabad

बरामद हुई लाल रंग की इकोस्पोर्ट

विस्तार

दिल्ली में हुए धमाके के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस दूसरी लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार का इस्तेमाल संदिग्धों द्वारा किया गया था, उसे फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद कर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। यह बरामदगी मामले की जांच में अहम साबित हो सकती है, क्योंकि यह कार घटना के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने का संकेत दे रही है। पुलिस इस गाड़ी से जुड़े अन्य सुरागों की भी तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे दो पुरुष और एक महिला द्वारा कार को ईदगाह के पीछे खड़ा किया गया था, जिसके बाद वे जल्द लौटने की बात कहकर चले गए थे। इस बरामदगी से मामले की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को पकड़ा है, जिसके दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर से जुड़े होने का संदेह है। यह खंदावली गांव के पास ईदगाह के पीछे खड़ी मिली है। 

https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1Vjbm9w#mute=-1

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। 

जबकि दूसरी (ईकोस्पोर्ट) कार बेलगाम घूम रही थी। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर-डीएल-10 सीके 0458 है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कारें एक साथ दिल्ली पहुंची थी और चांदनी चौक पार्किंग में भी एक ही साथ थीं।

लालकिले के पास घूम रही थी लाल ईकोस्पोर्ट
इस कार में एक संदिग्ध सवार था और वह आई-20 कार में सवार संदिग्धों से बात भी कर रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों कारें बदरपुर बॉर्डर से एक साथ ही दिल्ली घुसी थीं। साथ ही चांदनी चौक व लालकिले के आसपास एक साथ घूम रही थी। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तक इसमें सवार संदिग्ध के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस अब इस कार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल खंगालने में जुट गई है, जिससे इसमें सवार उस संदिग्ध तक पहुंचा जा सके और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें। (अमर उजाला से साभार)
संबंधित वीडियो-

https://youtube.com/watch?v=Wy_qbwc4Tjs%3Fsi%3DtUGceYZocqp4KAg1%23mute%3D-1

ये भी पढ़ें…

Delhi Car Blast Red colour Eco Sport recovered from Faridabad

Delhi Car Blast: फरीदाबाद में ईदगाह के पीछे मिली लाल इकोस्पोर्ट…

Delhi Red Fort Blast Live Updates Explosion in a moving car near Red Fort Metro Station

Red Fort Blast Live: फरीदाबाद में मिली दूसरी कार, अब होंगे और खुलासे; पीएम मोदी ने पीड़ितों से की मुलाकात

Delhi Red Fort Blast: 12 killed in blast in i-20 car, NIA investigating, country on high alert

Delhi Red Fort Blast: आई-20 कार में ब्लास्ट से 12 मौतें, एनआईए जांच में जुटी, देशभर में हाई अलर्ट

delhi blast update same explosives were used in Delhi blast were recovered from Faridabad

Delhi Blast: धमाके में उसी विस्फोटक का प्रयोग हुआ जो फरीदाबाद से मिला, दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा

Delhi blast case Car was not at Al-Falah University for past 10-11 days, says Faridabad Police

Delhi Blast: ‘कार पिछले 11 दिनों से अल-फलाह यूनिवर्सिटी में थी…’; फरीदाबाद पुलिस ने इस दावे पर दिया ये जवाब

Delhi Blast Suspects arrived in two cars terrorists from Faridabad Jaish terrorist module are still in Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *