द

भिलाई। (Pmohan ,Mohan Media News) .सूबेदार, उप निरीक्षक केटेगरी और प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 के दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण 6 जनवरी से शुरू होगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट पांच जिलों में 6 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा। अभ्यर्थियों को 6 जनवरी से 6 फरवरी के बीच सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। फोटो सांकेतिक इंटरनेट के सौजन्य से साभार ।
प
