कौन हैं अवीवा बेग?: बन सकती हैं गांधी-वाड्रा परिवार की बहू; फोटोग्राफी में है दिलचस्पी, वायनाड भी घूम चुकी हैं

Spread the love

सार

Who is Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे की दुल्हनिया बनने वाली अवीवा बेग कौन हैं और क्या करती हैं? यहां जानिए अवीवा बेग के बारे में पूरी जानकारी…

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

अवीवा बेग और रेहान वाड्रा – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी परिवार में खुशी का माहौल है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रेहान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की है। बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से भी इंदिरा गांधी के समय से परिचय रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेहान और अवीवा पिछले लगभग सात साल से साथ में हैं। इस खबर में जानिए कौन हैं अवीवा बेग? जो बनेंगी वाड्रा परिवार की बहू…

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग – फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

तीन दिन पहले शेयर की थी साथ में तस्वीर
तीन दिन पहले अवीवा ने रेहान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की थी। तस्वीर में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इसे अब उन्होंने तीन दिल वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम के ‘हाइलाइट्स’ सेक्शन में डाल दिया है। इसके साथ ही अवीवा ने अपने दोस्तों की भी कुछ तस्वीरें साझा कीं।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

अवीवा बेग – फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

अवीवा ने की है मीडिया और मासकॉम की पढ़ाई
अवीवा के लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, वो दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और संचार की पढ़ाई की। जबकि दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमिनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी की है। अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हैं। जानकारी के मुताबिक, अवीवा ने मीडिया और संचार के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

अवीवा बेग – फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

‘एटेलियर 11’ की को-फाउंडर भी हैं
इसके अलावा अवीवा ‘एटेलियर 11’ नाम की एक कंपनी की को-फाउंडर भी हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी पूरे भारत में एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट के साथ काम करती है। फोटोग्राफी और वीडियोज के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाती है।

https://youtube.com/watch?v=qno6hTFAlMQ%3Fsi%3DDcNyYo_9jtVEbRB1%23mute%3D-1

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

अवीवा बेग – फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

कई एग्जिबिशन में प्रस्तुत की है अपनी कलाकृति
अवीवा ने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), द क्वोरम क्लब में द इल्यूसरी वर्ल्ड (2019), और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जिबिशन में अपनी फोटोग्राफी को पेश किया है।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

अवीवा बेग – फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

देश-विदेश घूमकर करती हैं फोटोग्राफी
अवीवा फोटोग्राफी के अलावा देश-विदेश घूमने की भी बड़ी शौकीन है। उनकी प्रोफाइल पर क्रोएशिया, बार्सिलोना, लंदन, बैंकॉक और फ्रांस समेत देश के कई शहरों की तस्वीरें मौजूद हैं। अवीवा ने दिल्ली, नागपुर, लद्दाख और बनारस समेत कई शहरों की भी अद्भुत तस्वीरें साझा की हैं। वो वायनाड भी विजिट कर चुकी हैं।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

माता-पिता इमरान और नंदिता बेग के साथ अवीवा – फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

पिता व्यवसायी और मां हैं इंटीरियर डिजाइनर
अविवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं और उनकी मां नंदिता बेग एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। खबरों के मुताबिक, नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया था। इससे दोनों परिवारों के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

बहन मिराया और मामा राहुल गांधी के साथ रेहान – फोटो : फाइल फोटो- ANI

क्या करते हैं रेहान वाड्रा
25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई कर चुके रेहान पब्लिक इवेंट्स में ज्यादा नजर नहीं आते हैं। आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की। रेहान अपने आर्ट वर्क की कई एग्जिबिशन लगा चुके हैं। वो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में भी खूब दिलचस्पी रखते है। अमर उजाला से साभार

https://youtube.com/watch?v=d7yzvtD8Qck%3Fsi%3Dl9q_5yagcisLJqeG%23mute%3D-1

ये भी पढ़ें…

Raihan Vadra Aviva Baig's Engagement: Who is Rehan Vadra's fiancée Aviva Baig? Priyanka Gandhi daughter-in-law

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: कौन हैं रेहान वाड्रा की ‘मंगेतर’ अवीवा बेग? जो बनेगी प्रियंका गांधी की बहू

Priyanka Gandhi's son Raihan Vadra Aviva Baig Engagement

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई

अमर उजाला की एक्सक्लूसिव सेल: पाएं एक साल के सब्सक्रिप्शन पर ₹75 की छूट!

अमर उजाला की एक्सक्लूसिव सेल: पाएं एक साल के सब्सक्रिप्शन पर ₹75 की छूट!

Sale
aviva baig engaged with priyanka gandhi vadra son raihan vadra see unseen photos of aviva baig

बेहद स्टाइलिश हैं अवीवा बेग, जो बनेंगी प्रिंयका गांधी की बहू!

Raihan Vadra Profile Engagement with Aviva Baig Know Gandhi Vadra Family Scion Photography Career Politics

कौन हैं रेहान वाड्रा?: लंदन से पढ़ाई, तीन पीढ़ियों के शौक को बनाया पेशा; विवाद में भी घसीटे गए प्रियंका के बेटे

priyanka gandhi vadra family celebrates new year in ranthambore

प्रियंका राजस्थान पहुंचीं: रेहान के साथ सवाई माधोपुर आया गांधी-वाड्रा परिवार, अवीवा के भी साथ होने की अटकलें

Khushi Kapoor Seen Again with rumored boyfriend Vedang Couple Celebrate New Year together

रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग संग फिर दिखीं खुशी कपूर, क्या न्यू ईयर साथ मनाने निकला कपल? देखें वायरल वीडियो

Ambala News: आईपीएल स्टार वैभव अरोड़ा की दुल्हनिया बनेगी वेदिका कृपाल, दोस्त को चुना जीवनसाथी

khuda haafiz actress shivaleeka oberoi pregnant abhishek pathak first baby 2026

‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, खास अंदाज में साझा की खुशखबरी

Nidhi Saraswat married Chirag, the only son of late Ramveer Upadhyay.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *