सबरीमाला सोना चोरी; मुख्य पुजारी गिरफ्तार

Spread the love

तिरुवनंतपुरम। pmohan ( PMohan) mohan media News ‘ )सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मामले की मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्य पुजारी कंदारारू राजीवरू को गिरफ्तार किया। एसआईटी के मुताबिक, राजीवरू के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से करीबी संबंध थे और उन्होंने मंदिर में द्वारपालक की मूर्तियों तथा श्रीकोविल के द्वार-चौखट पर लगी स्वर्ण पट्टियों की री-प्लेटिंग की सिफारिश की थी। जब देवस्वोम बोर्ड ने इसके लिए अनुमति मांगी, तो उन्होंने स्वीकृति भी दी। वर्तमान तंत्री कंदारू महेश मोहनारू हैं, जो राजीवरू के रिश्तेदार हैं और अभी मंदिर में अनुष्ठानों का नेतृत्व कर रहे हैं।

ऐसे हुई थी हेराफेरी

सबरीमाला मंदिर में 2018-19 के दौरान भगवान अयप्पा मंदिर के गर्भगृह और द्वारपालक से जुड़ी सोने की प्लेटों की री-प्लेटिंग (दोबारा सोना चढ़ाने) का काम कराया गया। बाद में जब पुराने और नए सोने की तौल और मिलान हुआ, तो कमी पाई गई। शक हुआ कि री-प्लेटिंग के दौरान गड़बड़ी की गई। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड की जांच और ऑडिट के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। संवेदनशीलता को देखते हुए केरल हाईकोर्ट ने एसआईटी गठित की। इसमें अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। और भविष्य में भी कुछ गिरफ्तारीयां हो सकती है । इस मामलेको लेकर समूचा केरल उबल रहा है ‘कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों आमने-सामनेहै और बहस लंबी चढ़ी हुई ‘ ।केरल के हर चैनल में सिर्फ भी देखने को मिल रही है । आने वाले 3 महीने के बाद चुनाव भी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *