Spread the love

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 12:23 PM IST

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर खपरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Four soldiers killed, one seriously injured in road accident

फोटोविज्ञापन

विस्तार

धमतरी जिले के नेशनल हाईवे-30 पर खपरी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है। वहीं, एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया कि मृतक और घायल जवान 201 कोबरा बटालियन के हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी जवान कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। तभी आज सुबह खपरी के पास जवानों की कार पहुंची और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसा होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस हादसे में जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और हीरा लाल नागर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अभियान राय नामक एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे शवों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *