Durg : कंपनी में हादसे में महिला मजदूर को आई चोट, पीड़िता ने कंपनी के संचालक और ठेकेदार पर कराई एफआईआर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:25 PM IST
सार
कंपनी में हुआ हादसा महिला मजदूर के हाथ में गिरा लोहे का एंगल स्क्रेब,महिला की एक अंगुली काटकर किया अलग,महिला ने कंपनी और ठेकेदार पर कराई एफआईआर।

कंपनी के संचालक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज – फोटो : creditविज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज स्थित मयुरा इंडस्ट्रिज में एक हादसे में महिला मजदूर विकलांग बना दिया है। महिला मजदूर ठेकेदार के अंतर्गत रोजा का काम करती थी। कार्य के दौरान कंपनी में लोहे के एंगल स्क्रेब उसके दाहिने हाथ पर गिरा गया। जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला के बिना अनुमित के एक अंगुली को काट दिया। जिससे वहां एक अंगुली से विकलांग हो गई।पीड़िता महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मयुरा कंपनी के संचालक और ठेकेदार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हथखोज स्थित मयुरा इंडस्ट्रिज कंपनी में 15 फरवरी को एक हादसा हुआ जिसमें रोजा का काम करने वाली आरती साहू निवासी रंगनी के अंगुली में लोहे के एंगल स्क्रेब गिरा जिसके बाद कंपनी के अन्य मजदूरों की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पहले उसके अंगुली में रॉड डालकर इलाज कर डिस्चार्ज कर दिए थे।लेकिन फैक्चर ठीक नहीं होने पर महिला मजदूर फिर से अस्पताल गई जहां उसके बिना अनुमित के अंगुली को काटकर अलग कर दिया जिससे वहां महिला एक अंगुली से विकलांग हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार की मदद नहीं करने और इलाज में सहयोग नहीं करने का पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर हादसे में लापरवाही पाया जाने पर मयुरा इंडस्ट्रिज के संचालक और ठेकेदार कपिल निर्मलकर के खिलाफ धारा 125 (a) और 289 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। (अमर उजाला से साभार )
