यूट्यूबर राज शमानी का पॉडकास्ट दुनिया में बना नंबर-1

Spread the love

य

1

इंदौर से शुरू हुआ राज शमानी का पॉडकास्ट ‘फिगरिंग आउट विद राज शामानी’ दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला पॉडकास्ट बन गया है। इसके यू-ट्यूब सब्सक्राइबर की संख्या 2.20 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस उपलब्धि के साथ राज ने स्टीवन बार्टलेट और जो रोगन जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। स्टीवन बार्टलेट के पॉडकास्ट ‘द डायरी ऑफ ए सीईओ’ के 2.19 करोड़ और जो रोगन के पॉडकास्ट के 2.12 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। राज के पॉडकास्ट ने 2026 में ही 80 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं। राज के इस पॉडकास्ट को अलग-अलग मंचों पर हर महीने करीब 140 करोड़ बार देखा जाता है। इसके यू-ट्यूब सब्सक्राइबर से 22 प्रतिशत दूसरे देशों के दर्शक हैं। इससे पता चलता है कि अब यह पॉडकास्ट भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। में

इ

प

स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *