भिलाई| [p.mohan ]जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन

के
न्द्र दुर्ग की ओर से 26 नवंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मालवीय नगर दुर्ग में जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के कुल 12 नियोजकों से 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों से 825 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इसकी जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छग रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। इससे जानकारी प्राप्त कर आवेदक आवेदन कर सकते हैं। रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक निर्धारित स्थान में अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
2026-2 स

न
सिटी एंकर
न
स
