श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में ट्राजएमीनल नूरालजिआ का सफल ऑपरेशन किया गया

Spread the love

भिलाई। 30 अप्रेल( mohan media News) विगत दिनों 70 वर्षीय बाईसाखिन बाई (परिवर्तित नाम) सिर के भीषण दर्द से पीड़ित थी कई चिकित्सकों से सलाह एवं उपचार के बाद शंकराचार्य मेडिकल के न्यूरोसर्जरी में भर्ती हुई भर्ती के समय मरीज का कहना था की इस दर्द से तो मर जाना बेहतर हैं क्युकि ये दर्द न्यूरोगेनिक होता है एवं दर्द की दवाई इस पर काम नहीं करती है। एमआरआई जाँच मे मरीज के ब्रेन में 6 एवं 7 क्रेनाल नर्व काम्प्लेक्स के ऊपर सुपिरियर सेरेबेलर आरटरी का लूप आ गया था। सभी जाँच के उपरांत मरीज को न्यूरोसर्जरी की टीम जिसमे न्यूरोसर्जन डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल निचेतना विशेषग्य द्वारा ऑपरेशन किया गया जिसमे नर्व काम्प्लेक्स के ऊपर एवं खून की नली के बीच में टैफेलों पैच लगा दिया गया, माइक्रो डिसेक्शन टेक्निक द्वारा माइक्रोस्कोप की मदद से सफलतपूर्वक ऑपरेशन किया गया। मरीज को 7 वे दिन अस्पताल से छुटी दें दीं गई वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं एवं दर्द ख़तम हो चुका है। विभाग प्रमुख डॉ. आदर्श त्रिवेदी नें बताया की ये बीमारी काफ़ी लोगो में होती है जिसका इलाज दवाई द्वारा किया जाता है पर कुछ मरीजों में दवाई का रिस्पॉन्स नहीं आने पर ऑपरेशन की सलाह दी जाती है। टेक्निकली ये ऑपरेशन जटिल होता है क्युकि ब्रेनस्टम पास होता है और किसी भी तरह की गलती की गुंजाश नहीं होती है। इस तरह के ऑपरेशन शंकरा न्यूरोसर्जरी में सफलतापूर्वक किए जा रहे है। ऑपरेशन टीम में डॉ. पवन, डॉ. अदिति त्रिपाठी पीजी छात्रा, गुलाब, लक्मण बृजलाल सरवा एवं न्यूरो आईसीयू में वंदना सिस्टर की टीम ने सहयोग किया। इस ऑपरेशन को मेडिकल के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा के सतत आशीर्वाद एवं मेडिकल सेवा के लिए उनके मार्गदर्शन को समर्पित किया गया। सभी ऑपरेशन प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *