Spread the love

India-Pak Conflict Analysis: ‘भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अगले 72 घंटे अहम’, रक्षा विशेषज्ञ ने ऐसा क्यों कहा ।

Lieutenant General Rajendra Ramrao Nimbhorkar Exclusive: पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन उकसावे वाली हरकतें जारी रखीं। सरहद पार से दागे गए कई ड्रोन को हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने इंटरसेप्ट कर मार गिराया। इस तरह के हालात आखिर कितने दिन बन रहे सकते हैं, इसका सटीक विश्लेषण जानिए थलसेना के ऐसे पूर्व उच्च अधिकारी से, जो 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के नायक रहे हैं।

India Pakistan Conflict Analysis Next 72 Hours Are Very Critical It will decide the fate of the situation

लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निंभोरकर – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव तीन दिन से जारी है। पाकिस्तान ने गुरुवार को करीब 400 ड्रोन दागे थे। हालांकि, भारत ने सारे ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इस बीच, यह सवाल उठता है कि ड्रोन हमलों को किस तरह देखा जाना चाहिए? क्या ये हालात वाकई जंग के ही हैं? और भारत की क्षमता और तैयारी कितनी मजबूत है? 

यह जानने के लिए अमर उजाला ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेंद्र रामराव निंभोरकर से बातचीत की। ले. ज. निंभोरकर थलसेना के वही अफसर हैं, जो 2016 में उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के समय कोर कमांडर थे। तब वे दो लाख सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे। 270 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा उनके पास था। जानते हैं मौजूदा हालात पर उनका विश्लेषण…

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में क्या कहेंगे?
ले.ज. निम्भोरकर: इसका सबसे बेहतर पक्ष यह है कि इस ऑपरेशन का नाम एकदम सटीक रहा। उड़ी और पुलवामा पर हमले के बाद हमारे देश ने सबक सिखाने के लिए कोई न कोई कदम उठाया। इस बार भी हमने 15 दिन के अंदर जवाब दिया। हमने आर्थिक, सैन्य या रिहाइशी ठिकानों पर नहीं, सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। हमने जो शस्त्र प्रणालियां इस्तेमाल कीं, वो एकदम सटीक थीं। हमने विश्व को बता दिया कि हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। इसलिए यह ऑपरेशन सफल रहा। इससे हमारे देश का विश्व में नाम और आत्मसम्मान बढ़ेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि आतंकियों के आकाओं को यह संदेश गया है कि भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है।

https://youtube.com/watch?v=QNGFJ4-vB04%3Fsi%3D4k7M7zb5W2hD50Qz%23mute%3D-1

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को खास रणनीति से अंजाम दिया
हमने शत प्रतिशत यश प्राप्त किया है। उड़ी में उन्हें पता ही नहीं चला कि हमने क्या किया है। हमने पहले सिंधु जल संधि के बारे में बात की। पाकिस्तान को लगा कि हम बात करना चाहते हैं। हमने उसे चकमा दिया। बालाकोट के समय भी हमने चकमा देते हुए विमानों का इस्तेमाल किया। इस बार हमने कहा कि हम मॉक ड्रिल करेंगे। पाकिस्तान ने सोचा था कि मॉक ड्रिल तक तो कुछ नहीं होगा। हमने उसी रात को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दे दिया। इसी रणनीति से ऑपरेशन कामयाब होते हैं। हमने अपना काम पूरा किया। 

पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली हरकतें कर रहा है। इसे कैसे देखते हैं?  
ले.ज. निम्भोरकर: पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलें इस्तेमाल कर करीब 400 ड्रोन दागे हैं। दोनों तरह से भारी गोलाबारी हो रही है। हम कुपवाड़ा, तंगधार, उड़ी, पुंछ, नौशेरा जैसे इलाकों से जवाब दे रहे हैं। हमने पाकिस्तान की चौकियों और राशन आपूर्ति वाली जगहों को नष्ट किया है। इससे उन्हें मुश्किलें होंगी। हमने रिहाइशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया। उन्हें अधिकतम नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने एक नापाक हरकत की है। उन्होंने पुंछ के गुरुद्वारे पर गोले बरसाए। भारत ने कभी ऐसा नहीं किया। हालांकि, इससे हमारा मनोबल नहीं गिरने वाला। हमारे पास सक्षम प्रणाली है। वहीं, पंजाब, राजस्थान में हमारे रिहाइशी इलाकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का पाकिस्तान प्रयास कर रहा है, लेकिन उसकी कोशिशें नाकाम रही हैं। हमने भी उसी तरह जवाब दिए तो पाकिस्तान काफी मुश्किल में आ जाएगा। हमने गुरुवार को ऐसा जवाब दिया भी है। 

India Pakistan Conflict Analysis Next 72 Hours Are Very Critical It will decide the fate of the situation

लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निंभोरकर – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

S-400 के इस्तेमाल की बात कही जा रही है, कुछ अपुष्ट खबरों में AWACS का जिक्र किया जा रहा है?
ले.ज. निम्भोरकर: कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, जो लंबी दूरी के रडार सर्विलांस और एयर डिफेंस कंट्रोल और कमांड के काम आता है) को नुकसान पहुंचा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन अगर यह बात 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *