Naseeruddin Shah: ‘अभिनेता से कहीं बढ़कर थे-ओम पुरी’, नसीरुद्दीन शाह ने देखी ‘अर्द्ध सत्य’, लिखी दिलचस्प बात

Spread the love

Om Puri Film Ardh Satya: नसीरुद्दीन शाह ने आज अपने दोस्त और अभिनेता ओम पुरी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।

Naseeruddin Shah watched Om Puri film Ardh Satya says His face was a living reproach

ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह – फोटो : इंस्टाग्राम@naseeruddin49, X

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी ने आघात, आक्रोश, मंडी, चाइना गेट, भूमिका, मकबूल, डर्टी पॉलिटिक्स और अर्द्ध सत्य जैसी कई फिल्मों में एक साथ शानदार काम किया है। दोनों को एक सफल जोड़ी के रूप में भी माना जाता है। ओम पुरी ने आज नसीरुद्दीन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद ही इमोशनल है।

नसीरुद्दीन शाह का खास पोस्ट
नसीरुद्दीन शाह ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और ओम पुरी की फिल्म ‘अर्द्ध सत्य’ को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। नसीरुद्दीन ने एक्टर ओम पुरी की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘कल रात अर्द्ध सत्य को बड़े पर्दे पर बहुत दिनों बाद फिर से देखा गया। सदाशिव और ओम दोनों ही अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में हैं। निकोलस रे ने बोगार्ट के बारे में जो कुछ कहा था, वह ओम पर भी लागू होता है, ‘उनका चेहरा एक जीवंत निंदा था। वह एक अभिनेता से कहीं बढ़कर थे। वह हमारी स्थिति की सच्ची छवि थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *