बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी । नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

Spread the love

बलरामपुर 15 मई (Mohan Media News )बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में गुरुवार दोपहर बारातियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और बच्चा भी शामिल है। हादसे में 57 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शंकरगढ़ के बेलकोना गांव से झारखंड के भंडरिया जा रही बारातियों की बस कंठी घाट के अंधे मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने के कारण सड़क से खाई में गिर गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में शंकरगढ़ क्षेत्र की महिला महंती कुजूर (27), बनेश्वर तिर्की (18) और गोपालपुर के राकेश (13) शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।अक्सर हम देखते हैं की बारात से निकलने वाली छोटी बड़ी बड़ी गाडियां अक्सर गहरी खाई में या गंभीर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है ,जिसमें 40% लोग शराब के नशे में पाया जाता है . जिसमे ड्राइव्हर भी शामिल रहता है जिसका परिणाम इस तरह की गंभीर दुर्घटनाग्रस्त में लोग काफी तादाद में मारे जाते हैं इसकी रोकथाम के लिए बस में बैठे हुए यात्रियों को सबसे पहले ड्राइवर की हालत देखनी चाहिए यदि ड्राइवर नशे में पाया जाता है तो उसे गाड़ी चलाने से मना कीजिये क्योंकि बस में बैठे लोगों की जिंदगी मंजिल तक पहुंचने तक ड्राइवर के भरोसे होती है।इसलिए बस मैं यात्रा करने वाले यात्रियों को जागरूक होना जरूरी है वरना ये मौत का सिलसिला थमने वाला वाला नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *