Spread the love

Virat Anushka: इस तरह शादी और शूटिंग को बैलेंस करती हैं अनुष्का, इंटरव्यू में किया खुलासा

साAnushka Sharma Balance in Life: अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बताया है कि वह कैसे विराट के साथ शादी और अपनी शूटिंग को बैलेंस करती थीं।

Anushka Sharma tells secret how she manage marriage with virat kohli and shooting

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी और करियर के बीच संतुलन बनाना आसान काम नहीं है। खासकर तब जब आप बहुत बड़े शख्स से शादी कर लें। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार बताया था कि अपनी शादी के शुरूआती दिनों में उनके और विराट कोहली के शेड्यूल कितने व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि उन्हें थोड़ा वक्त निकालने में भी बहुत मुश्किल होती थी। 

खाने के लिए निकालते थे वक्त
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने वोग इंडिया से बातचीत में बताया ‘शादी के बाद हमने पहले छह महीने के दौरान सिर्फ 21 दिन साथ में बिताए। मैंने इसका हिसाब लगाया।’ विराट कोहली मैचों के लिए बाहर रहते थे और अनुष्का लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहती थीं। ऐसे में एक साथ खाना खाने के लिए समय निकालना एक छोटी सी जीत की तरह लगता था। अनुष्का ने कहा ‘जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं, तो यह छुट्टी नहीं होती- बल्कि साथ में एक बार खाना खाना होता है। वह वक्त बहुत कीमती होता है।’

Anushka Sharma tells secret how she manage marriage with virat kohli and shooting

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा – फोटो : इंस्टाग्राम

हमारा मिलना ग्लैमरस नहीं होता
अनुष्का ने इस बात से इंकार किया कि उनका एक-दूसरे से मिलना ग्लैमरस होता है। उन्होंने कहा ‘जब मैं विराट से मिलने जाती हूं या जब वह मुझसे मिलने आते हैं, तो लोग मान लेते हैं कि यह छुट्टी है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। हम में से कोई एक शख्स हमेशा काम कर रहा होता है।’
यह खबर भी पढ़ें: Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह

थक गई थीं अनुष्का शर्मा
सिमी ग्रेवाल के साथ एक दूसरे दिल को छू लेने वाले इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि लगातार काम करने से उन पर क्या असर पड़ा। अपनी शादी के कुछ समय बाद ‘सुई धागा’ और ‘जीरो’ की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने अपने आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से थका हुआ पाया। अनुष्का ने ब्रेक लेने के बारे में कहा ‘मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं अभी कुछ भी पढ़ना नहीं चाहती।’ 

लंदन में रहते हैं अनुष्का विराट
आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई सालों की डेटिंग के बाद दिसंबर 2017 में इटली में एक समारोह में शादी की। दोनों ने साल 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का स्वागत किया। इन दिनों विराट और अनुष्का लंदन में रह रहे हैं। वह वहां अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। वह काम के सिलसिल में भारत भी आते रहते हैं।

https://youtube.com/watch?v=J6DwB-uUQ_E%23mute%3D-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *