दिल्ली में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: यूपी एटीएस ने की कार्रवाई, देश की सुरक्षा सूचना लीक करने का आरोप

Spread the love

मोहम्मद हारून दिल्ली में स्क्रैप का काम करता है। साथ ही उस पर पाकिस्तान उच्चायोग में नियुक्त कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली करने के साथ ही राष्ट्रहित से जुड़ी सुरक्षा संबंधित सूचना साझा करने का आरोप है।

UP ATS arrested Pakistani spy in Delhi

मोहम्मद हारून – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सीलमपुर निवासी मोहम्मद हारून को गुरुवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। मोहम्मद हारून दिल्ली में स्क्रैप का काम करता है। साथ ही उस पर पाकिस्तान उच्चायोग में नियुक्त कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली करने के साथ ही राष्ट्रहित से जुड़ी सुरक्षा संबंधित सूचना साझा करने का आरोप है। एटीएस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एटीएस ने उसके पास से दो मोबाइल और 16900 रुपये बरामद किए हैं।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि मोहम्मद हारून पुत्र अतीकुरर्हमान निवासी सीलमपुर, दिल्ली पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत मुजम्मल हुसैन नाम के व्यक्ति में संपर्क में था। हारून ने पूछताछ में बताया कि उसकी पाकिस्तान में रिश्तेदारी है, जिस कारण पाकिस्तान आने-जाने के दौरान वह मुजम्मल हुसैन के संपर्क में आया। मुजम्मल के साथ मिलकर हारून ने वीजा दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में कई लोगों से पैसे जमा करवाए। हारून ने यह जानते हुए कि मुजम्मल पाकिस्तानी नागरिक है और पाकिस्तान उच्चायोग में काम करता है, उसके साथ लगातार संपर्क में रहा और भारत की आतंरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उससे साझा की।

जिनका उपयोग कर मुजम्मल ने भारत को अस्थिर करने और आतंरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाने की कोशिश की। मुजम्मल के कहने पर हारून ने कई बैंक खाते उपलब्ध करवाए, जिससे मुजम्मल ने वीजा प्राप्त करने वाले अपने क्लाइंटों से पैसे डलवाए। हारून कुछ कमीशन लेकर इन पैसों को मुजम्मल के बताए हुए स्थान पर संबंधित व्यक्ति को रकम दे देता था, जिनका इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में किया जाता था। भारत सरकार ने मुजम्मल हुसैन को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *