Indore: इंदौर के दतोदा गांव में कुएं में गिरा तेंदुआ,रालामंडल वन विभाग की टीम ने बचाया, चिड़ियाघर लाए

Spread the love

सार rरेंजर योगेश यादव ने बताया तेंदुए को चिड़ियाघर लाकर पिंजरे में कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी बढ़ने पर तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटक कर मानवीय बसाहटों के पास आ जाते हैं।

Indore: Leopard fell into a well in Datoda village of Indore, Ralamandal forest department team rescued it and

तेंदुए को सुरक्षित कुएं से निकाला। – फ फोटो अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले में कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग ने जिंदा बाहर निकाला है। वह पानी से भरे कुएं में गिर गया था। पाइप के सहारे वह कुएं में रहा। सुबह जब किसान की नजर उस पर पड़ी तो वन विभाग को सूचना दी। पिंजरा डालकर उसे बाहर निकाला गया। संभवत: वह रात भर से कुएं में था।

ये खबर भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से पीडि़त पिता ने बेटे को जहर देखकर खुद लगा ली फांसी, पत्नी की हो चुकी है मौतविज्ञापन

https://665535c3e0c246a299309e2de4c98617.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

इंदौर से करीब 20 किलोमीटर दूर दतोदा गांव के एक खेत के कुएं में तेंदुआ गिर गया था और ग्रामीणों की भीड़ इसके आस-पास जमा हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग ने बचाव दल भेजकर तेंदुए को पानी से भरे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जब उसे इंदौर के चिड़ियाघर में लाए तो वह पिंजरे में बैठे-बैठे गुर्राता रहा

रेंजर योगेश यादव ने बताया तेंदुए को इंदौर के चिड़ियाघर लाकर पिंजरे में कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी बढ़ने पर तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटक कर मानवीय बसाहटों के पास आ जाते हैं।

वन विभाग ने शुक्रवार को एक तेंदुए का रेस्क्यू किया है। वे उसे चिड़ियाघर लेकर आए थे, जिस कुएं में तेंदुए गिरा था, वह बहुत गहरा बताया जा रहा है। तेंदुए के शरीर की जांच की। उसे किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ दिनों की निगरानी के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *