एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:08 AM IST
स
Khan sir Wife First Photo: यूट्यूबर खान सर की पत्नी की पहली तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खान सर ने पटना में शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिया जहां के फोटोज-वीडियो अब चर्चाओं में हैं।

खान सर पत्नी फोटो – फोटो : एक्सविज्ञापन
विस्तार
बिहार के पटना शहर में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसका इंतजार लाखों लोग कर रहे थे। मशहूर शिक्षक और युवाओं के फेवरेट टीचर खान सर ने अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उनकी पत्नी की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
गौरतलब है कि खान सर ने मई महीने में बेहद सादगी से शादी रचाई थी। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। शादी की जानकारी भी उन्होंने कुछ समय बाद अपने विद्यार्थियों को एक लाइव क्लास में दी थी। उन्होंने साफ कहा था कि देशहित में उन्होंने निजी जश्न को छोटा रखना बेहतर समझा। (साभार अमर उजाला)
