य अब आठ घंटे पहले तैयार होगा ट्रेनों का चार्ट

Spread the love

भिलाई| /12 जुलाई 25 ( mohan media NEWS) रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब ट्रेन के छूटने से 8 घंटे पहले ट्रेन का चार्ट जारी हो जाएगा। रायपुर मंडल में आरक्षण ई-क्यू (आपातकालीन कोटा) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग में एक दिन पहले देना होगा। रायपुर मंडल कार्यालय में नई व्यवस्था 14 जुलाई से लागू हो जाएगी। पहला आरक्षण चार्ट सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के छूटने वाली ट्रेन के लिए पहला चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक प्रिपेयर हो जाएगा। दोपहर 2 बजे से रात 11.59 बजे और 12. बजे से सुबह 5 बजे के बीच छूटने वाली गाड़ियों के रवाना होने से 8 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार हो जाएगा। सुबह 5 बजे से और दोपहर 2 बजे के बीच छूटने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन एक दिन पहले शाम 4 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे के बीच छूटने वाली गाड़ियों के आपातकालीन कोटे का आवेदन एक दिन पहले शाम 7 बजे तक देना होगा। शाम 7 बजे से रात 11:59 बजे के बीच छूटने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन उसी दिन ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले देना होगा।प

10 न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *