नर्सरी प्रबंधन पर कौशल विकास प्रशिक्षण; करवा सकते हैं पंजीयन
दुर्ग 15 जुलाई 25 ( Mohan media News) कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा नर्सरी प्रबंधन पर 29 से 31 जुलाई 2025 तक 3 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में 18 से 40 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को व्यवसायिक नर्सरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक युवा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए मोबाइल नं. 9425213284 एवं 9669066314 पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग से पंजीयन के लिए संपर्क किया जा सकता हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण नर्सरी प्रबंधन की नई-नई तकनीक से भी युवाओं को परिचिकराना विभाग का मुख्य उद्देश्य है जिससे युवा किसान ने तकनीकी से फसल का पैदावार अधिक से अधिक कर सके ।
अ

