Tesla: भारत में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग, मुंबई के बीकेसी में खुला पहला सेंटर; सामने आई पहली झलक

Spread the love

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Jul 2025 11:01 AM IST

सार

मीडिया रिपोर्ट्स में टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है। 

tesla first showroom launch in india in mumbai bkc cm fadnavis inaugurate

टेस्ला – फोटो : Tesla

विस्तार

मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मंगलवार को मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि ‘टेस्ला, वेलकम टू इंडिया’।

भारत में अभी ईवी का निर्माण नहीं करेगी टेस्ला
भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि टेस्ला फिलहाल भारत में कारों का उत्पादन नहीं करेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि ‘टेस्ला फिलहाल भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है और इसके अलावा उनकी कोई और योजना नहीं है।’ टेस्ला ने अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साधी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है। (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *