
आज का लव राशिफल – फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आपके जीवन में जल्द किसी की दस्तक होने वाली है। ये रिश्ता आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। आपकी सालगिरह या जन्मदिन के मौके पर आप साथी को उपहार देने की आज योजना बनाएंगे।विज्ञापन

आज का लव राशिफल – फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वाले जीवनसाथी के प्रति स्वयं को समर्पित महसूस करेंगे। शादी के समय बिताए हुए पलों को याद करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। सिंगल लोग किसी रिश्ते में आने से पहले मन की सुनें, क्योंकि पुराने साथी की ओर से दोस्ती का प्रस्ताव आपको मिलेगा।

आज का लव राशिफल – फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में कई बदलाव लेकर आया है। आपके सितारे बता रहे हैं किसी खास दोस्त से रिश्ता प्रेम में बदलेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को मन की सुननी होगी। आप साथी से वो सभी बातें करेंगी, जिनसे रिश्ते में जुड़ाव का अनुभव होता है। कुल मिलाकर दिन सुखमय रहने वाला है।

आज का लव राशिफल – फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के लोगों को आज संभल के रहना होगा। अगर प्रेम में आपको धोखा मिला था, तो यह स्वयं पर काम करने का समय है। नए रिश्ते की ओर से ज्यादा दोस्ती में रहना सही रहेगा।

आज का लव राशिफल – फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों को अपने लव पार्टनर से कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान अचानक से आपको लवर के साथ किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यहां आप दोनों एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे भरोसा और विश्वास अधिक बढ़ेगा।

आज का लव राशिफल – फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आप दोनों का भरोसा इस रिश्ते की पहचान है, इसलिए विवाद शुरू होने से पहले खत्म होते हुए नजर आएंगे। सिंगल लोगों के लिए आज कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।
