मैत्री विद्या निकेतन में अलंकरण और शपथ ग्रहण समारोह । छात्रों को मिली जिम्मेदारियां ।अनुशासन से ही तरक्की और विकास संभव, -डॉ संजीता तंबी

Spread the love

भिलाई। । 17 जुलाई 25 (mohan media News)मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली में सत्र 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्षा राजम सुधाकरन, विशिष्ट अतिथि संस्था के प्रबंधक एस. सजीव थे। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के स्वागत में “नन्हा वनस्पति” प्रदान कर किया गया। स्कूल हेड ब्वॉय ऋषभ प्रधान 12 वीं, हेड गर्ल अंकिता कुरें कक्षा 12वीं वाइस हेड बॉय अनिर्बान मुखर्जी 11 वीं और वॉइस हेड गर्ल श्रेया कोठारी कक्षा 12 वीं को अतिथियों द्वारा बैच और शेस पहनाया गया तथा विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ. सजीता थंबी ने पदाधिकारियों को पद की प्रतिष्ठा बनाए रखनेऔर विद्यालय के प्रति कर्त्तव्य निर्वाह के लिए शपथ दिलाया। विद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. बीना सजीव ने हाउस कैप्टंस को हाउस की जिम्मेदारी और प्रतिस्पर्धाओं के लिए अग्रणी रहते हुए कार्य करने के लिए शपथ दिलाई। प्रधान अध्यापिका निशी साजन ने डिसिप्लिन कैप्टंस को विद्यालय अनुशासन में अहम भूमिका निभाने के लिए शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ. सजीता थंबी ने कहा कि विद्यालय की प्रतिस्पर्धाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने में हाउस कैप्टन की प्रमुख भूमिका होती है। – विद्यालय को अनुशासन में रखना हर विद्यार्थी की जिम्मेदारी होती है ।अनुशासनहीनता से कभी भी कोई विद्यालय कॉलेज या कोई भी संस्था प्रगति नहीं कर सकता । इसलिए हम देखते हैं जहां भी अनुशासनहीनता देखी गई वह हमेशा पिछड़ता ही रहा है ।उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि यदि आगे बढ़ना हो तो प्राथमिकता से अनुशासन का पालन करना ही होगा ।इस अवसर पर कार्यक्रम में समस्त शाला परिवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *