छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए बीएसएनएल टावर: केंद्रीय राज्यमंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

Spread the love

CG News: केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने के लिये 400 नए बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है।

400 new BSNL towers to be installed in Naxal areas of Chhattisgarh: Union Minister of State reviews plans

केंद्रीय ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने की सीएम साय से मुलाकात – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीविज्ञापन

विस्तार

CG News: केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने के लिये 400 नए बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने रायपुर में कहा कि इन टावरों की स्थापना के लिए सुरक्षा बलों और वन विभाग से आवश्यक मंज़ूरी मिलने के बाद चरणबद्ध कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया, “बीएसएनएल आज देश में उच्च गुणवत्ता की 4जी सेवाएं दे रहा है और इस विस्तार के साथ हम देश के अंतिम गांव तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुँचाने के मिशन को साकार कर रहे हैं।”
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष
डॉ. शेखर ने रायपुर में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया । (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *