Parliament LIVE: ‘दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा’, लोकसभा में PM मोदी

Spread the love

खास बातें

 Parliament Monsoon Session News: आज संसद के मानसून सत्र का सातवां दिन है। अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सदन को संबोधित किया और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अमित शाह ने बताया कि पहलगाम हमले के आरोपी तीनों आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए हैं। इस मुद्दे पर पहले दिन की चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। इसके अलावा विपक्षी दलों ने सुरक्षा में चूक और जवाबदेही को लेकर सत्ताधारी दल को कटघरे में खड़ा किया। संसद के दोनों सदनों से पल-पल के अपडेट्स जानिए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में..

Parliament Monsoon Session Live Updates PM Modi Amit Shah Rajya Sabha Lok Sabha Operation Sindoor News

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्सविज्ञापन

https://002699526b1e135eb93712096df76529.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

लाइव अपडेट

07:41 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नेहरूजी ने केवल तत्कालिक प्रभाव देख रहे थे। इस समझौते से देश पिछड़ गया। देश को नुकसान हुआ। नेहरूजी उस डिप्लोमैसी को जानते थे इसमें किसान का कोई वजूद नहीं था। पाकिस्तान कई दशकों तक भारत पर हमला करता रहा। लेकिन बाद की कांग्रेस सरकार ने सिंधु जल संधि की ओर देखा तक नहीं। आज भारत ने पुरानी गलती को सुधारा है। भारत ने बड़ी ब्लंडर सिंधु जल संधि को देशहित और किसान हित में प्रतिबंधित कर दिया। यह समझौता अब आगे नहीं चलेगा। खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। 

07:34 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने यह समझौता किया। हमारे यहां से निकली हुईं नदियों का पानी पाकिस्तान जाता था। भारत की पहचान सिंधु नदी को नेहरू और कांग्रेस ने विवाद की पंचायत वर्ल्ड बैंक को सौंपी। नदी हमारी, पानी हमारा। सिंधु जल संधि सीधा-सीधा भारत की अस्मिता से किया गया बहुत बड़ा धोखा था। देश के युवा ये बात सुनते होंगे तो सोचेंगे कि हमारे देश के साथ क्या किया गया? नेहरूजी 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को देने को राजी हो गए। ये कौन सी बुद्धिमानी थी। कौन सा देशहित था। हमारे देश से निकली नदियों से केवल हमें 20 फीसदी पानी। 80 फीसदी पानी भारत के दुश्मन कहने वालों को दे दिया गया। जबकि इस पानी पर हमारे देश के किसानों का अधिकार थे। कांग्रेस ने देश को पानी के संकट में धकेला। इसके बाद पानी को लेकर देश के राज्यों में संघर्ष हुए और उनके हक पर पाकिस्तान ने मौज की। अगर यह संधि न होती तो पश्चिमी नदियों पर कई बड़ी परियोजनाएं बनती। कई राज्यों के किसान और लोगों को भरपूर पानी मिलता। नेहरूजी ने इसके बाद पाकिस्तान को नहर बनाने के लिए करोड़ों रुपये भी दिए। नेहरूजी ने पाकिस्तान के कहने पर स्वीकार किया बांध का कूड़ा और मिट्टी इसकी सफाई हम नहीं कर सकते। ये फैसला उन्होंने पाकिस्तान को सौंपा। पाकिस्तान ने नेहरूजी से लिखवा लिया था कि भारत उसकी अनुमति के बिना बांध में काम नहीं करेगा। बाद में नेहरूजी ने भी यह गलती मानी।   

07:31 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को उनकी डिप्लोमैसी याद दिलाता हूं। 26/11 के बाद कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम नहीं रुका। विदेशी दबाव में हमले के कुछ सप्ताह में ही पाकिस्तान से बात शुरू कर दी गई। कांग्रेस ने एक भी राजदूत को भारत से बाहर नहीं निकाला। देश पर बड़े-बड़े हमले होते रहे लेकिन यूपीए सरकार पाकिस्तान को मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा देती रही। एक तरफ देश मुंबई हमले का न्याय मांग रहा था, सरकार पाकिस्तान से व्यापार कर रही थी। पाकिस्तान आतंकियों को भेजता रहा, कांग्रेस यहां अमन की आस का मुशायरा करती थी। हमने इसे बंद कर दिया। भारत के हितों को गिरवी रखना कांग्रेस की पुरानी आदत हैं। सिंधु जल संधि इसका उदाहरण है। 

07:27 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 1962 और 63 के बीच कांग्रेस के नेता जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों को छोड़ देने का प्रस्ताव रख रहे थे। वो भी लाइन ऑफ पीस के नाम पर किया जा रहा था। 1966 में कच्छ के रण में इन्होंने ही मध्यस्थता स्वीकार की। एक बार फिर भारत का 800 वर्ग किमी क्षेत्र पाकिस्तान को सौंपा। 1965 में हाजी पीर को कांग्रेस ने लौटा दिया। 1971 में पाकिस्तान का हजारों वर्ग किमी क्षेत्र हमारे पास था। उस दौरान अगर थोड़ा सा विजन होता तो पीओके वापस लेने का निर्णय हो सकता था। कम से कम करतापुर साहिब को भी नहीं ले पाए। 1974 में श्रीलंका को एक द्वीप गिफ्ट में दे दिया। कांग्रेस ने तमिलनाडु के मछुआरों का हक छीन लिया। कांग्रेस सियाचिन से सेना हटाने वाली थी। इनको मौका मिलता तो सियाचिन हमारे पास नहीं होता। 

07:23 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश वीरों का देश है। हम विकास और शांति के लिए सामरिक सामर्थ्य पर फोकस करते हैं। कांग्रेस के पास पहले भी राष्ट्रीय सुरक्षा का विजन नहीं था। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से हमेशा समझौता किया है। वे पूछ रहे हैं कि पीओके वापस क्यों नहीं लिया? इससे पहले पूछने वालों को जवाब देना होगा। पीओके पर पाकिस्तान को कब्जा करने का मौका किसने दिया। जवाब साफ है कि जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं कि कांग्रेस का सिस्टम बिलबिला जाता है। आजादी के बाद से जो फैसले लिए गए,उनकी सजा आज तक देश भुगत रहा है। अक्साई चीन की जमीन को बंजर कहा गया। देश की 38 हजार वर्ग किमी जमीन हमें खोनी पड़ी। 

07:20 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया नारा नहीं था। हमने पॉलिसी बदली। हमने देश में मेक इन इंडिया डिफेंस सेंक्टर में आगे बढ़ाया। रक्षा बजट तीन गुना बढ़ा है। 11 साल में रक्षा निर्यात 30 गुना बढ़ा है। हम दुनिया के 100 देशों तक पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर ने रक्षा बाजार में भारत का झंडा गाड़ा है। यह हमारे देश को आगे बढ़ाएगा। डिफेंस क्षेत्र में हम जो कदम उठा रहे हैं, उससे कुछ लोग परेशान हैं। ये कैसी मानसिकता है। देश को ऐसे लोगों को पहचानना होगा। मैं कहना चाहता हूं कि भारत का आत्मनिर्भर होना शस्त्रों की स्पर्धा के काल में विश्व शांति के लिए जरूरी है। भारत युद्ध नहीं बुद्ध का देश है। समृद्धि का रास्ता शक्ति से गुजरता है। विज्ञापन

07:15 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इसी नीति पर हम चलते तो भारत 21वीं सदी में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोच भीं नहीं सकता था। सोचना पड़ता कि कहां से हथियार लें। बीते एक दशक में मेक इन इंडिया हथियार सेना को मिले। वे ऑपरेशन में निर्णायक भूमिका निभाते रहे। भारत के लोगों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। हर क्षेत्र में बदलाव के लिए ठोस कदम उठाए गए। देश में सेना में आजादी के बाद पहली बार बदलाव हुआ। सीडीएस की नियुक्ति हमने की। तीनों सेनाओं ने इसे दिल से स्वीकारा। इस समय नेवी, एयरफोर्स और आर्मी की ताकत बड़ी है। सरकार की रक्षा कंपनियों को हमने आगे बढ़ाया। पहले वहां हड़तालें और हमले होते थे। आज रक्षा उद्योग बढ़ रहा है। प्राइवेट सेक्टर के लिए डिफेंस के दरवाजे हमने खोले। डिफेंस में स्र्टाटअप हो रहे हैं। युवा आगे आ रहे हैं। ड्रोन्स की गतिविधि करने वाले युवा हैं। ऑपरेशन सिंदूर में उन युवाओं का भी योगदान था। वे आगे बढ़ें।

07:11 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे, शास्त्र चर्चा प्रवर्तते। जब राष्ट्र शस्त्र से सुरक्षित होते हैं तभी वहां ज्ञान की चर्चा जन्म लेती हैंं। जब सेना मजबूत होती है तभी लोकतंत्र प्रखर होती है। ऑपरेशन सिंदूर बीते दशक में देश के सशक्तीकरण का प्रमाण है। कांग्रेस ने सेना को आत्मनिर्भर नहीं बनाया। कांग्रेस के समय में छोटे-छोटे हथियारों के लिए देश विदेशों पर निर्भर था। इन्होंने हर चीज में घोटाला किया। हमारी सेनाओं को आधुनिक हथियारों के लिए दशकों इंतजार करना पड़ा। रक्षा उपकरण में कभी हम आगे थे। लेकिन आजादी के बाद रक्षा उपकरण बनाने के दायरे को तबाह कर दिया गया। 

07:07 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया। उनको शासन की सारी चीजें पता हैं। इसके बाद भी विदेश मंत्रालय तुरंत जवाब दे,उसे स्वीकारना नहीं। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री किसी पर भरोसा नहीं। उनको देश की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बदलता और बनता है। कांग्रेस के आका एक नए सदस्य से बुलवाते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक तमाशा है। आतंकियों ने जिन 26 लोगों को मौत के घाट उतारा, यह भयंकर घटना पर तेजाब छिड़कने वाला पाप है। पहलगाम के हमलावरों को हमारे सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव करके अपने अंजाम तक पहुंचाया। लेकिन हैरानी है कि यहां ठहाके लगाकर पूछा गया कि ये कल ही क्यों हुआ? क्या हो गया है, मुझे समझ नहीं आ रहा है। हताशा, निराशा इस हद तक। पिछले कई सप्ताह से कह रहे हैे कि पहलगाम के आतंकियों का क्या होगा, हुआ तो कहने लगे कि कल क्यों हुआ? 

07:03 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। पहलगाम के आतंकी पाकिस्तानी थे कांग्रेस इसका सबूत मांगने लगी। यही मांग पाकिस्तान कर रहा है। जब सब दिख रहा है तो यह हालत है। जब सबूत होते तो ये क्या करते पता नहीं। ऑपरेशन सिंदूर ने देश का गौरव बढ़ाया। हमारी वायु रक्षा प्रणाली की दुनिया में चर्चा है। उसने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को बिखेर दिया था। नौ मई को पाकिस्तान ने करीब एक हजार मिसाइल और ड्रोन से भारत पर हमला करने की कोशिश की। यह मिसाइल गिरती तो भयंकर तबाही मचती। लेकिन एक हजार मिसाइल ड्रोन को भारत ने आसमान में ही चूर-चूर कर दिया। हर देशवासी को इस पर गर्व है। लेकिन कांग्रेस के लोग इंतजार कर रहे थे कि मोदी मरेगा। पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठ फैलाया। मैं अगले दिन आदमपुर पहुंचा। खुद उनके झूठ को बेनकाब कर दिया। तब उनको पता लगा कि अब झूठ नहीं चलेगा। ( अमर उजाला से साभार)

ये भी पढ़ें…

Parliament Monsoon Session Rajya Sabha LIVE Operation Sindoor Pahalgam Terror Attack Rajnath Singh and others

Rajya Sabha LIVE: ‘आपको पार्टी की चिंता, जिससे देश का विषय भी आपके लिए गौण हो जाता है’, नड्डा का खरगे पर तंज

Amit Shah on Op Sindoor and Pahalgam in Lok Sabha three terrorists who killed tourists in Pahalgam killed

Amit Shah on Op Sindoor: पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने वाले तीनों आतंकी मारे गए; संसद में बोले अमित शाह

RYZE निकोटीन गम: तंबाकू और गुटखा से मुक्ति का प्रभावी समाधान

RYZE निकोटीन गम: तंबाकू और गुटखा से मुक्ति का प्रभावी समाधान

Advertorial
Parliament Session: There are chances of uproar on these issues, opposition will get the answer | Amar Ujala

Parliament Session: इन मुद्दों पर हंगामें के आसार, विपक्ष को मिलेगा जवाब | Amar Ujala

Lok Sabha Operation Sindoor Pahalgam from  pakistan Rafale Donald Trump McDonald amit shah rajnath jaishankar

Lok Sabha: पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर 10 घंटे की चर्चा में इन्होंने खींचा ध्यान; PAK-राफेल-ट्रंप-मैकडॉनल्ड्स तक..

Parliament Monsoon Session Updates Amit Shah PM Modi Discuss Op Sindoor Pahalgam Attack Loksabha Rajyasabha

Parliament: आज लोकसभा में विपक्ष को करारा जवाब देंगे अमित शाह और PM मोदी; राज्यसभा में भी होगी चर्चा की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *