अ
सार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम सामने आने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम सामने आने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर सोमवार पाँच अगस्त को सुनवाई होगी।
इसी दिन शराब घोटाले में जेल में बंद उनके बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर भी विपक्ष और उनके समर्थकों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
विज्ञापन
राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
अपनी याचिका में भूपेश बघेल ने दलील दी है कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे उनके बेटे की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना के तहत की गई, वैसे ही उन्हें भी गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
भूपेश बघेल ने कोर्ट से यह अनुरोध किया है कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए और उन्हें जांच में सहयोग करने का पूरा अवसर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे जांच से भाग नहीं रहे, बल्कि निष्पक्ष प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।
जांच एजेंसियों की बढ़ी सक्रियता
यह याचिका ऐसे समय दाखिल की गई है, जब ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इन घोटालों की जांच तेज कर दी है। बीते कुछ हफ्तों में छत्तीसगढ़ के कई बड़े अफसरों और नेताओं से पूछताछ की जा चुकी है।विज्ञापन (अमर उजाला से साभार)
ये भी पढ़ें… .

CG News: सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल से मिलने के बाद सचिन पायलट बोले-बीजेपी की धमकी से नहीं डरेगी कांग्रेस

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के ऑनलाइन सट्टा मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में, जानें याचिकाकर्ता ने क्या कहा

Supreme Court Updates: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने की दी इजाजत

‘सुपर फ्लॉप रही कांग्रेस की नाकेबंदी ‘: अरुण साव बोले- भूपेश ने किया छत्तीसगढ़ को बदनाम, इसलिये जनता ने नकारा

कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी, जुटे कांग्रेसी
जांच तेज, गिरफ्तारी का खतरा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी





