Spread the love

Chhattisgarh: आजादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में लहराया तिरंगा, सीएम साय ने बताया संकल्प का परिणाम

सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Chhattisgarh: For the first time after independence, the tricolor was hoisted in 29 villages of Bastar

तिरंगे के साथ बच्चे… – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहां अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताकत और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी सरकार के उस संकल्प का परिणाम है, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास की नई धारा प्रवाहित करने का लक्ष्य रखा गया है। बस्तर अब भय और हिंसा से बाहर निकलकर प्रगति, समृद्धि और विश्वास की ओर बढ़ रहा है। बस्तर के गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे सुरक्षा बलों की मेहनत और स्थानीय समुदायों के धैर्य का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आज जिन गांवों में तिरंगा फहराया गया, वहां दशकों तक लाल झंडे का खौफ छाया रहा। यह बस्तर में नई सुबह का प्रतीक है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

दबाव में नक्सली कैडर कमोजर हुआ
पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों की नई रणनीति, शिविरों की स्थापना और लगातार दबाव के चलते नक्सली कैडर कमजोर हुआ है। आत्मसमर्पण नीतियों ने बड़ी संख्या में उग्रवादियों को मुख्यधारा में लौटाया है। वहीं सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि केवल सुरक्षा उपाय ही नहीं, बल्कि विकास ही स्थायी समाधान है। इसी कारण नियद नेल्ला नार योजना सहित सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और अन्य योजनाओं से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगा है।

भरोसा जीतना बदलाव का बड़ा आधार
सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों का भरोसा जीतना इस ऐतिहासिक बदलाव का सबसे बड़ा आधार रहा है। स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर तथा प्रशासन का संवेदनशील रवैया ग्रामीणों को यह संदेश दे रहा है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। बस्तर की यह नई तस्वीर पूरे देश को यह संदेश देती है कि जब इच्छाशक्ति, रणनीति और जनभागीदारी एक साथ आते हैं, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती।

https://youtube.com/watch?v=Xc5JrEAjVcM%23mute%3D-1

श्री कृष्णा के मंगल आयोजन के अवसर पर आयोजित जन्माष्टमी पर्व में आप सब परिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कार्यक्रम पधारे अतिथिगण सांसद दुर्ग विजय बघेल जी विधायक वैशाली नगर रिकेस सेन जी ,खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडेजी , भाजपा के प्रदेश महासचिव जितेंद्र वर्मा जी, हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्ट रइंद्रजीत सिंह छोटू लल्लू भाई व उनके सारे ग्रूप के अलावा समस्त सम्मानीय अतिथियों को यादव कल्याण परिषद सेक्टर 7 भिलाई की ओर से आभार व्यक्त करता करता है। हरेंद्र यादव अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी एव सदस्यगण ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *