Uttarakhand: बर्ड फ्लू की दस्तक ने बढ़ाई चिंता, अंडे और चिकन के कारोबार पर असर, कम खरीदारी कर रहे लोग

Spread the love

सार

बर्ड फ्लू की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। अंडे और चिकन के कारोबार पर असर पड़ने लगा है।लोगों ने अंडों और चिकन की खरीदारी कम कर दी है। 

Bird flu Fear impact on egg and chicken business Uttarakhand News in hindi

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : ANIविज्ञापन

https://16ade1fd42b26d642ede6caba961a62e.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

विस्तार

बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा रह गया है। लोग भी अंडे और चिकन की काफी कम खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इसका असर शहर में दामों पर नहीं पड़ा है। क्योंकि मांग में कमी के साथ ही प्रतिबंधों के कारण आवक में भी कमी आई है।

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चूंकि दून में बाहरी राज्यों से ही अंडों और चिकन की आपूर्ति होती है इसलिए यहां अंडों के कारोबार पर असर हुआ है। लोगों ने अंडों और चिकन की खरीदारी कम कर दी है। जहां दून में हर दिन आठ से 10 हजार अंडों की ट्रे मंगाई जाती थी।
विज्ञापन

https://16ade1fd42b26d642ede6caba961a62e.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

ये भी पढ़ें…Dharali Disaster: बारिश के आंकड़ों से आपदा के कारणों की तलाश, ऊंचाई वाले क्षेत्र में जुटाया जा रहा डेटा

वहीं बर्ड फ्लू के बाद अब इसकी आवक चार से पांच हजार की रह गई है। अंंडों के व्यापारी संजय चौहान ने बताया कि दून में दिन में आठ से दस हजार अंडों की ट्रे की आवक थी जो अब आधी ही रह गई है। हालांकि आवक कम होने से अंडों के दामों पर असर नहीं पड़ा है। दून में भले ही अंडों की आवक कम हुई है, लेकिन इसके दाम पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि ऑनलाइन अंडों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। साभार अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *