Bihar: पटना में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर

Spread the love

Patna Road Accident News: हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री की ट्रक से हादसा हुआ है। प्रशासन फौरन फैक्ट्री पर जुर्माना लगाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआजवा दिलवाए। लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। 

Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation

घटना के बाद लगी भीड़। – फ

विस्तार

पटना में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ महिलाएं और एक टेम्पो ड्राइवर शामिल थे। घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। टेम्पो खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थीं।

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला और फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अस्पताल में दो घायलों ने दम तोड़ दिया। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation

घटना के बाद लगी भीड़। – फोटो : अमर उजाला

विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया
वहीं घटना के बाद लोगों को आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। इधर, मृतक परिजन भी मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक सीमेंट फैक्ट्री का था। टेम्पो को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फैक्ट्री के अंदर चला गया। मौके पर फैक्ट्री संचालक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। 

त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे
पुलिस का कहना कि मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी लोग टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हिलसा-दानियावां रोड पर ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।विज्ञापन

Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation

घटना के बाद लगी भीड़। – फोटो : अमर उजाला

मरने वालों में नौ महिलाएं शामिल 
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान रविंद्र प्रसाद की पत्नी संजू देवी, परशुराम प्रसाद की पत्नी उदेशा देवी, त्रिपुरारी शरण पांडेय की पत्नी कंचन देवी, शंभू राम की पत्नी बबीता देवी, विकास साव की पत्नी रेणु कुमारी, धनंजय पासवान की पत्नी दीपिका पासवान, विरेंद्र प्रसाद की पत्नी गंगा देवी, चंद्रमौली पांडेय की पत्नी कुसुम देवी और शंकर चौधरी का पुत्र चंदन कुमार (चालक) के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान काजल कुमारी, पुनम देवी, सविता देवी और नीलम देवी के रूप में हुई।

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर में कई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है(अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *