न
स
जगदलपुर निवासी बीएस मरकाम (38) एनएचएम में ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर के पद में पदस्थ थे, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है।

मृतक का फाइल फोटो – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
12 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को शुक्रवार की सुबह बेहद ही दुखद खबर मिली। जहां उनके ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही स्टाफ अस्पताल पहुंचने लगे। वहीं, साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि जगदलपुर निवासी बीएस मरकाम (38) एनएचएम में ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर के पद में पदस्थ थे, विगत 12 दिनों से एनएचएम के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे, इसी हड़ताल के दौरान शुक्रवार की सुबह अचानक घर में मरकाम को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरकाम के निधन की जानकारी लगते ही साथी अस्पताल पहुंचे। (अमर उजाला से साभार)



