उप राष्ट्रपति चुनाव में बीजद और बीआरएस वोटिंग में भाग नहीं लेगा इस दूरी से एनडीए को फायदा (आज मतदान) देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति

Spread the love

देश को मिल जाएगा नया उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली 9 सितंबर 25( mohan media News)

उप राष्ट्रपति के लिए मंगलवार को होने वाले चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के साझा प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधी टक्कर होगी। इससे एक दिन पहले बीआरएस और बीजद ने वोट नहीं डालने का ऐलान किया। बीजद के फैसले से राधाकृष्णन को फायदा मिलेगा। बीआरएस ने तेलंगाना में यूरिया की भारी कमी पर नाराजगी जताते हुए यह फैसला किया है। वहीं, पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते अकाली दल ने भी चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है।बीजद के सात, बीआरएस के चार और अकाली दल का एक सांसद वचुनाव से एक दिन पहले सोमवार को विपक्षी सांसदों ने मॉक पोल किया। उधर, एनडीए ने भी सांसदों की बैठक की, जिसमें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई और मॉक पोल कराया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित किया। मोदी सबसे पहले वोट डाल सकते हैं, क्योंकि उन्हें पंजाब और हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना है।

जुलाई को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहे इस चुनाव में पिछले चुनाव में 2022 में जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया था। तब बीजद ने धनखड़ के समर्थन में वोट किया था । बहरहाल इस बार उपराष्ट्रपति कौन बनेगा इसके परिणाम को लेकर पूरा देश इंतजार में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *