रामकथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

Spread the love

भिलाई-14 सितंबर, 2025 (Mohan media News)

भिलाई आईटीआई मैदान, खुर्सीपार में जीवन आनंद फाउंडेशन भिलाई द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने राम रस का पान किया। कथा में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे। कथावाचक राजन महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास के जन्म प्रसंग का मार्मिक और आध्यात्मिक वर्णन किया। कहा कि सनातन धर्म में जन्म लेना परम सौभाग्य का विषय है। उन्होंने हिन्दू समाज को संगठित एवं जागरूक रहने की प्रेरणा दी और उन लोगों की निंदा की जो लोभवश अपना धर्म बदल लेते हैं। इसके बाद महाराज ने भगवान शिव-पार्वती विवाह का वर्णन किया। संयोजक विनोद सिंह ने बताया कि रविवार की कथा में प्रभु श्रीरामचंद्र के प्राकट्‌योत्सव का प्रसंग सुनाया जाएगा। संयोजक विनोद सिंह ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया अतिथियों ने राम कथा के अंत तक राम कथा का रसपान कर आरती मैं शामिल होकर कथा वाचक राजन महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया । । जीवन आनंद फाउंडेशन भिलाई द्वारा आयोजित श्री राम कथा का यह दूसरा दिन था कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंह ने बताया कि रविवार की कथा में प्रभु श्री रामचंद्र के प्राक्टयोत्सव का प्रसंग सुनाया जाएगा ।इस अवसर पर अधिक से अधिक श्री राम कथा प्रेमियों से पंडाल में उपस्थित होकर कथा का आनंद लेने की प्रार्थना की है ।श्री राम कथा में वहीं पहुंचते हैं जिन्हें भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *