भिलाई । 5 सितंबर 25( mohan media news)ऑनलाइन सट्टा गेम की तरह कागजों पर लिखा जाने वाला सट्टा-पट्टी भी अब व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकरलेनदेन किया जा रहा है । वैशाली नगर थाना क्षेत्र से पकड़े गए सटोरियों से इसका खुलासा हुआ है। प्रकरण में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मिले मोबाइल में 35 लाख रुपए से ज्यादा की सट्टा-पट्टी लेनदेन का ब्यौरा मिला है। है। मुख्य आरोपी धनसिंह देवांगन पुलिस की पकड़ से बाहर है।पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ब शनिवार को सूचना मिली कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग कल्याण, राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपए का दांव लगाकर सट्टा खेल एवं खिला रहे है। टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम सूरज वर्मा (62 वर्ष) निवासी रामनगर, कुलेश्वर साहू (45 वर्ष) निवासी रामनगर साहू पारा, विकास शर्मा (38 वर्ष) निवासी ग्रीनवैली जुनवानी व आजम अहमद (35 वर्ष) निवासी शॉप नं 66 सेक्टर-7 बताया। वे रुआबांधा निवासी धनसिंह देवांगन के साथ सट्टा खिलाते थे। पकड़े गए सटोरियों के कब्जे से एक कीपेड मोबाइल व 3 एंड्राइड मोबाइल मिले जिसमें करीब 35 लाख रुपए का सट्टा खेलने एवं खिलाने के वाट्सएप चैट मिला। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






