BMW Accident Case: सिर और चेहरे पर गंभीर चोट… टूट गए थे नवजोत के हाथ-पैर; कैब ड्राइवर के खुलासे से नया मोड़

Spread the love

हादसे के चश्मदीद बने कैब ड्राइवर गुलफाम ने घटना का पूरा मंजर बयां किया है। गुलफाम ने बताया कि वह धौलाकुआं की तरफ से गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी उसने सड़क पर अफरा-तफरी देखी। उसने पूरी कहानी सुनाई है।

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

Delhi BMW Accident –

राजधानी दिल्ली में धौलाकुआं के पिलर नंबर 67 के पास हुए हादसे के बाद भी वहां से काफी गाड़ियां गुजरी, लेकिन घायलों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। रविवार को हुए हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। 

घटनास्थल पर रहने वाले लोगों ने भी कहा कि लोग मदद के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जलबोर्ड का काम चल रहा है। यहां काम करने वाले आकाश ने बताया कि रविवार दोपहर जब घटना घटी वह वहां खाना खा रहे थे। तभी शोर सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा थी। विज्ञापन

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला – फोटो :

उन्होंने देखा कि एक कार पलटी हुई है और कार में कुछ लोग फंसे थे जबकि दो लोग सड़क पर गिरे थे। आकाश ने बताया कि भीड़ में शामिल लोग वीडियो बना रहे थे।

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला – फोटो : वीडियो ग्रैब

कैब चालक को महिला ने आजादपुर चलने को कहा था
हादसे के चश्मदीद बने कैब ड्राइवर गुलफाम ने घटना का पूरा मंजर बयां किया है। गुलफाम ने बताया कि वह धौलाकुआं की तरफ से गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी उसने सड़क पर अफरा-तफरी देखी। वहां सड़क पर लोग गिरे पड़े थे और उनकी मदद करने की कोशिश हो रही थी। 

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला – फोटो : वीडियो ग्रैब

उसने तुरंत गाड़ी साइड में लगाई और घायलों को कार में बिठाने में हाथ बंटाया। गुलफाम ने बताया कि उसी समय बीएमडब्ल्यू कार चला रही महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी और कह रही थी कि सब कुछ तैयार रखो। उसने जब पूछा कि किस अस्पताल जाना है, तो उसने जवाब नहीं दिया। कहा कि आजादपुर की तरफ चलो।
 विज्ञापन

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला – फोटो : ANI

बहन के अमेरिका से आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
नवजोत सिंह की बहन पुनीत कौर के अमेरिका से दिल्ली आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बहन ने पिता से फोन कर भाई को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई है। जानकारी मिली है कि आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला – फोटो : ANI

नवजोत मृत अवस्था में लाए गए अस्पताल
जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डाक्टर शकुंतला कुमार ने बताया कि उप सचिव नवजोत सिंह मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया। डाक्टर शकुंतला ने बताया कि मृतक की पत्नी को कई जगह चोट लगी हुई थी।

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला – फोटो : ANI

पीड़ित घायल महिला ने खुद का इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया। बीएमडब्ल्यू कार चला रही महिला और उनके पति भी अस्पताल पहुंचे थे। उनका भी इलाज किया गया।

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

delhi accident – फोटो : अमर उजाला

बीएमडब्ल्यू कार ने वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव कुचला, मौत
दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को कुचल दिया। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। कार को एक महिला चला रही थी। सेंट्रल वर्ज से टकराने बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और बाइक एक बस से टकरा गई। 

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

delhi accident – फोटो : पीटीआई

हादसे के बाद महिला ने अपने पति के साथ घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को कैब से लेकर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां नवजोत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कार चला रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

हादसे के बाद इसी अस्पताल में कराया गया था भर्ती – फोटो : अमर उजाला

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक जाम की सूचना से संबंधित तीन पीसीआर कॉल मिली। दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी और एक बाइक मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। 

Delhi BMW Accident Serious injuries on head, face Navjot Singh hands and legs were broken words of cab driver

वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव नवजोत सिंह का फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी, जिसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उनकी पत्नी लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि कार के सेंट्रल वर्ज से टकराने के कारण अनियंत्रित हुई और बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाईं ओर बस से टकरा गए। (अमर उजाला से साभार)

अगली फोटो गैलरी देखें

ये भी पढ़ें…

BMW Accident

BMW Accident Case: नजदीकी अस्पताल ले जाने की गुहार और गगनप्रीत के बदलते बयान…कब सुलझेगी BMW केस की मिस्ट्री?

16 Sep 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Birthday: दिव्यांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *