
आ युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा पत्रकार वार्ता कर बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव “ Dragon” थीम पर सजेगा भव्य दुर्गा पंडाल – आस्था और आकर्षण का नवरात्रि क पर्व के अवसर पर युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल इस वर्ष अपने 30 वें दशहरा पर्व को भव्यता और उल्लास के साथ मना रहा है। यह समिति पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी विशेष पहचान रखती है क्योंकि यह हर वर्ष लगातार तीनों प्रमुख पर्व — श्री गणेश उत्सव, श्री दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व— को बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न कराती आ रही है । इस बार दुर्गा पंडाल का मुख्य आकर्षण होगा “Dragon” थीम। पंडाल को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है जिसमें चलित ड्रैगन की छोटी-बड़ी झांकियाँ,रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित सजाव पहाड़ और जंगल की अद्भुत झांकी, जिसके बीच बैठा हुआ ड्रैश्रद्धालुओं और दर्शकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही, 13 फीट ऊँची माँ दुर्गा की विशाल प्रतिमा आस्था और भव्यता का अद्भुत दर्शन कराएगी।
समिति ने दर्शकों की सुविधा के लिए भोजन स्टॉल, मेलों और झूलों की व्यवस्था के साथ-साथ निःशुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस अद्वितीय पंडाल एवं आयोजन का हिस्सा बनें और आस्था, संस्कृति एवं उत्सव का यह अनोखा संगम अनुभव करें।
इस पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू महासचिव जी.अमर उपाध्याय प्रकाश राव,रविन्द्र सिंह,ब्रह्मा नायडू,राजनारायन सिंह,रमेश कुहिकर,सुदीपधर दीवान,मरिया दास,प्रीतम साहू,तुलसी राव,वेणु गोपाल,बी.प्रसाद, सचिव बी.पद्मनाभन,जे.पी राजू,वेंकट,केशव ,टी.शंकर,बृजेश कुमार,टी.शिवा,प्रसंगी राव.,भूपेन्द्र बंजारे,देवेंद्र कुमार,सह सचिव आदित्य गवले,हिमांशु साहू,प्रवीण साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।







श्री रामकथा सुनने आए हुए सभी भक्तजनों को मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद ।आप सब ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग दिया । कथा वाचक श्री राजन महाराज के कथा वाचन को आप लोगों ने बहुत हृदय पूर्वक मन लगाकर खासकर महिलाएं द्वारा अपने सारे घर की कामकाज निपटाकर तीन-चार घंटे इस राम कथा में आकर कथा से ज्ञान प्राप्त करने की कोशीश करना मामूली बात नहीं है ।’ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शा को अपने जीवन में उतारते हुए आईये हम सब मिलकर हम अपने आस पास के वातावरण को रामराज्य मय निर्मित करने का प्रयास करते हुए सुख समृद्धि के द्वारा धीरे-धीरे यूं ही प जिले, प्रदेश, और पूरे राष्ट्र में राम राज्य स्थापित करने की शुरुवात करें । अंत में पुनः एक बार आप सबको कार्यक्रम सफल बनाने में आप सबके सहयोग के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद अगली बार फिर एक कथा को लेकर विचार किया जाएगा ।आपका हितैषी (विनोद सिंह, जीवन आनंद फाउंडेशन ,भिलाई)
स
