उ
ए
अपराध बढ़ रहे हैं। इस को ज्ञापन सौंपकर श्री स्थायी पुलिस चौकी करने की मांग की अलावा बंद पड़े सुरक्ष को तत्काल चालू क ही इसकी मॉनीटरिंग बनाने की मांग की है से लगातार 24 घंटे व्यवस्था बनाई जाए, को रोका जा सके। नवीन कॉलेज मैदान में पेट्रोलिंग की मांग की
भिलाई। 2 सिंतबर 25 (mohan Media News) साई कॉलेज, सेक्टर-6, भिलाई में आयोजित AICTE अनुमोदित ATAL छः दिवसीय बेसिक ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) “Al for NextGen: Ethics, Innovation and Sustainability” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप रहे। प्रथम दिवस पर दो महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में डॉ. एच. एस. होता, प्रोफेसर एवं डीन (कंप्यूटर साइंस), अटल बिहारी विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने “NextGen AI Use Case” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र में डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस विभाग, NIT रायपुर ने “Machine Learning for Click Fraud Detection” पर विचार साझा किए। इसके बाद यशवंत साहू, AI-ML ट्रेनर द्वारा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं एफडीपी संयोजक डॉ. ममता सिंह और निदेशक एच. एस. सचदेवा ने किया। कार्यक्रम के उद्घाटन में डॉ. हंसा शुक्ला प्राचार्य स्वामी स्वरूपानंद एवं डॉ. दुर्गा प्रसाद राव अतिरिक्त संचालक श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भी उपस्थित रहें। डॉ. ममता सिंह ने सत्र की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापक ने अपना पंजीकरण कराया और उन्हें इस एफडीपी से कई नई तकनीक को सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एफडीपी समन्वयक डॉ. ममता सिंह, सह-समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव तथा आयोजन सचिव डॉ. सोनल खंडेलवाल एवं प्रिया भट्टाचार्य के प्रयासों की सराहना की गई, जिनके नेतृत्व में प्रथम दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
