भिलाई की होनहार महिमा साहू की मन्नत पूरी होते -होते माता बम्बलेश्वरी ने बुला ली अपने पास

Spread the love

भिलाई 2 सितंबर 25( mohan media News) जामुल निवासी महिमा साहू उम्र लगभग 20 वर्ष डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर की ओर पद यात्रा कर रही भिलाई की होनहार बच्ची को एक तेज रफ्तार थार वाहन ने ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दी घायल महिमा साहू को तुरंत भिलाई के सेक्टर 9 में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत्य घोषित कर दिया । आये दिन थार जैसे गाड़ियों की तेज रफ्तार से कई लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है ।इस रफ्तार पर पाबंदी लगनी चाहिए पुलिस को ध्यान देना चाहिए आबादी वाले क्षेत्र पर खासकर मां बमलेश्वरी दर्शन हेतु डोंगरगढ़जाने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उस क्षेत्र पर चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार कितनी होनी चाहिए यह यातायात पुलिस को पता होना चाहिए ।और चलानी कार्रवाई कर ऐसी गाड़ियों को जप्त जप्त किया जाए जिसकी रफ्तार 40 से ऊपर होगी ऐसी जानलेवा रफ्तार से चलने वाली जो भी गाड़ियां है उनको साल भर के लिए राज सात किया जाए ।अब कानून में संशोधन बहुत जरूरी है, क्योंकि वर्तमान में नई मॉडल की तेज रफ्तार वाली गाड़ियां आ गई है उसकी रफ्तार की कोई सीमा नहीं है । खासकर ड्राइवर के हाथ में जब गाड़ी रहती है ड्राइवर अक्सर तेज रफ्तार से ही गाड़ी चलाते हैं ।स्पीड लिमिट कुछ नहीं रहता । राहगीरों को कुचलते हुए भी निकल जाता है ।गाड़ी चालक को यह सब बातें ध्यान में रखकर गाड़ी चलानी चाहिए । ड्राइवरों में अधिकांश नशे की प्रवृती के लोग होते है और नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना ज्यादा होती है ।ड्राइवर को पता होन चाहिए कि दुर्घटना में मरने वालों के पीछे उनका अपना परिवार भी होता है और उस परिवार पर क्या बीतती होगी ‘ आर्थिक और मानसिक रूप से उस घर की बर्बादी को कोई कैसे देख सकता है आर्थिक रूप से कमजोर सही लेकिन वह छोटे से घर में जो एक मां के बिना , मां तुल्य बड़ी बहन महिमा साहू की मौत ने एक बसा -बसाया घर उजाड़ दिया । एक गलत ड्राइव्हर की ड्राइव्हिंग ने ‘ ( पी मोहन द्वारा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *