नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन – माता रानी की भव्य आराधना और बच्चों के लिए आकर्षक ड्रैगन थीम पं कडाल ।

Spread the love

📰 पभिलाई 2 6 सितंबर 25 ( Mohan Media News)। नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा में माता रानी की विशेष पूजन-अर्चना सम्पन्न हुई। श्रद्धालु माँ दुर्गा के में पहुँचे और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस वर्ष पंडाल की “ड्रैगन” थीम ने सभी श्रद्धालुका मन मोह लिया। पंडाल की रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और भव्य श्रृंगार से सुसज्जित माँ दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंडाल के बीचों-बीच बैठा विशाल ड्रैगन और उसके चारों ओर की कलात्मक सजावट ने पूरे वातावरण को दिव्यता और भव्यता से भर दिया। बच्चों और युवाओं ने इस अनोखी थीम का आनंद लिया और माता के दर्शन के साथ-साथ पंडाल की रचनात्मक झलकियों की भी सराहना की। भक्तों की सुविधा के लिए भोजन स्टॉल, झूले, मेले और नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे परिवार सहित सभी श्रद्धालु पंडाल में आकर माता के दर्शन कर सकते हैं। समिति द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए नियमित चलते रहता है युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस अद्वितीय आयोजन का हिस्सा बनें और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *